Sunday, March 15, 2026
HomeTechnologyWho is Yash Dayal spouse Shweta Pundir: आईपीएल में आरसीबी के लिए...

Who is Yash Dayal spouse Shweta Pundir: आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने वाले यश दयाल ने फरवरी में शादी रचाई है. यश दयाल की वाइफ का नाम श्वेता पुंडीर है.

Last Updated:

Who is Yash Dayal spouse Shweta Pundir: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल ने शादी रचा ली है. यश दयाल की वाइफ का नाम श्वेता पुंडीर है जो एक कंटेंट क्रिएटर हैं. श्वेता और यश ने फरवरी, 2026 में एक निजी समारोह में शादी रचाई, जिसमें उनके परिवार के सदस्य और कुछ रिश्तेदार शामिल हुए थे.

Yash Dayal

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलने वाले तेज गेंदबाज यश दयाल पिछले साल एक बड़े विवाद में फंस गए थे. उन पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था. हालांकि, अब खबर है कि यश दयाल ने अपनी जिंदगी की दूसरी पारी शुरू कर दी है.

Shweta Pundhir

दरअसल, यश दयाल ने फरवरी 2026 में शादी कर ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पत्नी का नाम श्वेता पुंडीर है और वह एक कंटेंट क्रिएटर हैं. श्वेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह हाथों में चूड़ा और मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं. आइए जानते हैं आखिर कौन हैं श्वेता पुंडीर.

श्वेता एक पेशेवर कंटेंट क्रिएटर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 6 लाख फॉलोअर्स हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर खुद को कंटेंट क्रिएटर, आर्टिस्ट और व्लॉगर बताया है. यश दयाल और श्वेता की शादी की खबरों को तब बल मिला, जब क्रिकेटर ने श्वेता के हालिया पोस्ट पर दिल का इमोजी शेयर कर रिएक्ट किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सिर्फ इतना ही नहीं, श्वेता ने यश दयाल के समर्थन में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी साझा किया था. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि क्रिकेटर यश दयाल पर लगाए गए सभी आरोप निराधार और झूठे हैं. गौरतलब है कि हाल ही में यश दयाल को राजस्थान हाई कोर्ट से इस मामले में बड़ी राहत मिली थी.

Shweta pundhir

श्वेता अपने यूट्यूब और फेसबुक चैनल पर भी काफी सक्रिय रहती हैं. यूट्यूब पर वह अक्सर अपनी लाइफस्टाइल और व्लॉगिंग से जुड़े वीडियो शेयर करती हैं. इसके अलावा फेसबुक पर भी उनके एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

Shweta Pundhir

हाल ही में श्वेता ने इंस्टाग्राम पर यश दयाल के साथ एक रील भी साझा की है. इस रील के अलावा सोशल मीडिया पर यश दयाल के साथ उनकी अन्य कोई तस्वीर या वीडियो उपलब्ध नहीं है, लेकिन उन्होंने यश से जुड़े कई पोस्ट साझा किए हैं.

श्वेता मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं, लेकिन वर्तमान में वह दिल्ली में रहती हैं. उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री हासिल की है.

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments