Saturday, March 14, 2026
HomeSportKharmas Vastu Upay: इन 5 आसान वास्तु उपायों से बदलेगी किस्मत, रुके...

Kharmas Vastu Upay: इन 5 आसान वास्तु उपायों से बदलेगी किस्मत, रुके हुए काम होंगे पूरे! – kharmas 2026 vastu upay to take away adverse power and get success tvisz

Kharmas Mein Vastu Upay: 15 मार्च 2026 से खरमास की शुरुआत हो रही है, जो 14 अप्रैल 2026 तक रहेगा. सनातन धर्म में इस अवधि को विशेष माना जाता है. इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते, लेकिन पूजा-पाठ, जप और दान-पुण्य के लिए यह समय बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि खरमास में किए गए कुछ आसान उपाय घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक माहौल बनाने में मदद करते हैं.  आइए जानते हैं घर बैठे किए जाने वाले कुछ सरल उपायों के बारे में.

1. तुलसी के पास दीपक जलाएं
रोजाना शाम को तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का एक दीपक जलाएं. दीपक जलाते समय “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र पढ़ें. इससे घर की अशांति दूर होती है.

2. सूर्य देव को जल दें
हर सुबह नहाने के बाद तांबे के लोटे में जल लें, उसमें थोड़ा सा गुड़ और लाल फूल डालें. इसे सूर्य देव को चढ़ाते हुए “ॐ आदित्याय नमः” का जप करें. इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. काम में आने वाली रुकावटें खत्म होंगी.

3. पीले रंग का प्रयोग करें
खरमास में पीला रंग बहुत शुभ माना जाता है. पूजा में पीले फूल रखें, खुद भी पीले रंग के कपड़े पहनने की कोशिश करें. हो सके तो गरीबों को बेसन के लड्डू या चने की दाल दान करें. इससे भाग्य आपका साथ देने लगता है. 

4. घर का कोना साफ़ रखें
खरमास में घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) वाले कोने को हमेशा साफ रखें. यहां कोई भी भारी सामान या कबाड़ न रखें. यह कोना भगवान का स्थान माना जाता है, इसे साफ रखने से घर में धन आता है.

5. कपूर जलाएं
हफ्ते में एक-दो बार घर में कपूर जलाएं. कपूर का धुआं घर के कोनों में दिखाएं. इससे घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा (बुरी नजर या तनाव) खत्म हो जाती है, इससे घर का वातावरण खुशनुमा बना रहता है.

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments