Thursday, March 12, 2026
HomeSportpmkisan.gov.in: किसानों के खाते में कल आएंगे 2000 रुपये, लिस्ट में चेक...

pmkisan.gov.in: किसानों के खाते में कल आएंगे 2000 रुपये, लिस्ट में चेक करें अपना नाम, ये है प्रोसेस – pmkisan.gov.in kisan samman nidhi Yojana twenty second Installment launch date PM Kisan yojana beneficiary standing szlbs

PM-Kisan Samman Nidhi Yojana twentieth Installment: केंद्र सरकार 13 मार्च को देशभर के करोड़ों किसानों को सौगात देने जा रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम की राजधानी गुवाहाटी से किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेगी. देशभर के 9 करोड़ 23 लाख से अधिक किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे. पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त में कुल 18640 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे जाएंगे.

किन किसानों को मिलेगा 22वीं किस्त का लाभ?
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर सही और अपडेटेड है. जिसमें e-KYC, बैंक डिटेल्स एवं जमीन के कागज अपडेट होने जरूरी हैं. ऐसे में किसानों को आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर बेनिफिशियरी लिस्ट (PM Kisan Beneficiary List) में अपना नाम एवं स्टेटस चेक कर लेना चाहिए.  

ऐसे चेक करें बेनिफिशयरी लिस्ट में अपना नाम और स्टेटस

  • पीएम किसान योजना के ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • “Farmer Corner” में जाकर “Beneficiary Status” पर क्लिक करें.
  • अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.
  • अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • सभी जानकारी भरने के बाद “Get Report” पर क्लिक करके अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.

अब तक कितने किसानों को मिल चुका है लाभ?
इससे पहले 21वीं किस्‍त 19 नवंबर 2025 को तमिलनाडु के कोयम्‍बटूर से जारी की गई थी. इस योजना के माध्यम से अब तक जारी 21 किस्‍तों में कुल मिलाकर 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है. अगर आपका नाम लाभार्थी लिस्ट में है, तो 13 मार्च को जारी होने वाली 22वीं किस्त के तहक आपके बैंक खाते में 2000 रुपये पहुंच जाएंगे. 

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?
पीएम किसाम सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं.किसानों के खाते में ये राशि हर 4 महीने के अंतराल में 3 किस्तों में ट्रांसफर की जाती है.हर किस्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं.

कब शुरू हुई थी पीएम किसान योजना?
केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना शुरू की थी. जिसके तहत देश के करोड़ों गरीब किसानों की आर्थिक मदद के लिए हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जो तीन किस्तों में सीधे किसानों के खाते में पहुंचते हैं. 

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments