Tuesday, March 10, 2026
HomeTechnologyशहर-शहर LPG की किल्लत, कहीं आउट-ऑफ-स्टॉक तो कहीं दाम दोगुने... यहां पढ़ें...

शहर-शहर LPG की किल्लत, कहीं आउट-ऑफ-स्टॉक तो कहीं दाम दोगुने… यहां पढ़ें देशभर की ग्राउंड रिपोर्ट – india lpg disaster lodge restaurant closures authorities motion center east battle ntc drmt

मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध की आंच अब भारतीय रसोई और व्यापार तक पहुंच गई है. वैश्विक स्तर पर तेल और ऊर्जा की किल्लत ने भारत में एलपीजी (LPG) संकट पैदा कर दिया है. स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि देश के कई शहरों में होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं.

तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई पर फिलहाल रोक लगा दी है. इस फैसले ने फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की नींद उड़ा दी है.

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी हालात बेकाबू हो रहे हैं. यहां कमर्शियल गैस की किल्लत की वजह से 50 हजार से ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट बंद होने के कगार पर हैं.

एलपीजी संकट से जुड़े लाइव अपडेट्स>>>

 

पुडुचेरी में कल तक बंद हो सकते हैं सभी होटल

पुडुचेरी में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह रुकने से 750 होटलों पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है. हालात इतने खराब हैं कि कई बड़े होटलों ने अपने मेनू में कटौती कर दी है. अब ग्राहकों को दोपहर के भोजन में सिर्फ एक ‘कूटू’ या ‘पोरियाल’ जैसा खाना ही परोसा जा रहा है.

पुडुचेरी होटल ओनर्स एसोसिएशन का कहना है कि यहां के 99 प्रतिशत रेस्टोरेंट पूरी तरह गैस सिलेंडरों पर ही निर्भर हैं और उनके पास खाना बनाने का कोई दूसरा विकल्प नहीं है एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर स्थिति नहीं सुधरी, तो कल तक पुडुचेरी के लगभग सभी होटल पूरी तरह बंद हो सकते हैं.

एलपीजी संकट पर बोले तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री

तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री अंबिल महेश ने एलपीजी संकट पर कहा, ‘पिछले दो दिनों से हम ये देख रहे हैं. ऐसा लगता है कि लगभग 60 रुपये कीमत बढ़ गई होगी. हमने सुना है कि कर्नाटक जैसे राज्य अपने होटल खाली करने जा रहे हैं. हमारे मुख्यमंत्री के पास कुछ वैकल्पिक विचार होंगे और वो इस संकट को संभाल लेंगे.’

> मुंबई में 20% होटल बंद

देश की आर्थिक राजधानी में गैस की भारी कमी महसूस की जा रही है. होटलों की संस्था ‘आहार’ (AHAR) के मुताबिक, सप्लाई न होने से अब तक मुंबई के 20% होटल बंद हो चुके हैं. एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो अगले दो दिनों में 50% होटलों पर ताला लग सकता है.

यह भी पढ़ें: मिडिल-ईस्ट संकट का भारत में असर, गैस किल्लत के चलते मुंबई के 20% होटल बंद

चेन्नई में भी संकट गहराया

चेन्नई के एक होटल ने सिलेंडर की कमी की वजह से अपने मेनू में व्यंजनों की संख्या कम करने की घोषणा की है.

चेन्नई होटल एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है. एसोसिएशन का कहना है कि कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति को अस्थायी रूप से रोकने से रेस्तरां और फूड बिजनेस पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है. एसोसिएशन के अध्यक्ष एम. रवि ने बताया, ‘होटलों के पास अब सिर्फ दो दिनों के लिए ही पर्याप्त सिलेंडर बचे हैं.’

लखनऊ में भी हाल-बेहाल

लखनऊ में भी दो दिन से कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई में देरी की वजह से होटल-रेस्टोरेंट बंद होने के कगार पर हैं. बुकिंग के अगले दिन ही पहुंचने वाला घरेलू सिलेंडर अब पांच से सात दिन का वक्त ले रहा है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ में भी गहराया LPG संकट, होटल और रेस्टोरेंट के बंद होने की आई नौबत !

तिरुपुर में भी संकट गहराया

तमिलनाडु के तिरुपुर में रोजाना 1500 सिलेंडरों की जरूरत होती है, लेकिन कमी के चलते अब रेस्टोरेंट सिर्फ अगले 2 दिनों तक ही चल पाएंगे. इस संकट की वजह से होटलों में हर तरह का खाना भी नहीं मिल रहा है और सिर्फ टमाटर चावल या खिचड़ी जैसा तैयार भोजन ही परोसा जा रहा है.

50 हजार लोग पूरी तरह होटलों पर निर्भर!

दरअसल ज्यादातर होटलों में गैस स्टोव की ही सुविधा है और लकड़ी के चूल्हे इस्तेमाल करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनुमति लेना एक बड़ी चुनौती है. तिरुपुर में रोजाना करीब 2 लाख लोग रेस्टोरेंट पर निर्भर हैं, जिनमें से 50 हजार लोग पूरी तरह होटलों के खाने के भरोसे ही रहते है. अगर हालात नहीं बदले तो यहां एक बड़ा संकट पैदा हो जाएगा.

सिलेंडर लेने खुद गैस एजेंसी पहुंच रहे लोग

झारखंड में भी मिडिल ईस्ट में बने हालात का असर साफ दिख रहा है. संभावित संकट को देखते हुए लोगो की होड़ रांची में सुधा डेयरी धुर्वा के पास स्थित गैस एजेंसी पर दिखा. लोगों को सिलेंडर के साथ लंबी कतार में घंटों इंतजार करते देखा गया. घरेलू गैस सिलेंडर वैसे तो होम डिलीवर किया जाता है लेकिन अब लोग खुद ही भारी तादाद में गाड़ियों , बाइक और बैटरी रिक्शा से एजेंसी पहुंच रहे है.

हालांकि संचालक ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है. सिर्फ होली के कारण सप्लाई चेन टूट गई थी. प्लांट में छुट्टियां थी और ट्रक नहीं आ रहा था. अब हर रोज गैस सिलेंडर की सप्लाई आएगी.

महंगी हुई गैस, सरकार ने लागू क्या ECA

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी तनाव के कारण भारत में गैस की कीमतें बढ़ गई हैं. घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा हो गया है. संकट को देखते हुए भारत सरकार ने एलपीजी पर आवश्यक वस्तु अधिनियम (ECA) लागू कर दिया है. 

यह भी पढ़ें: सरकार ने गैस किल्लत के बीच लागू किया ECA… समझिए इसका क्या है मतलब

तेल रिफाइनरियों को LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश

पेट्रोलियम मंत्रालय ने मौजूदा हालात को देखते हुए तेल रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है. मंत्रालय ने बताया है कि इस अतिरिक्त उत्पादन का इस्तेमाल सिर्फ घरेलू एलपीजी आपूर्ति के लिए किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: LPG Rule Change: ईरान युद्ध से एलपीजी पर संकट… एक्शन मोड में सरकार, दनादन ले रही बड़े फैसले

25 दिन से पहले बुक नहीं करा सकेंगे दूसरा सिलेंडर

सरकार ने LPG को लेकर घरेलू उपभोक्ताओं और संस्थानों के लिए कुछ कड़े फैसले लिए हैं. जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए अब दो सिलेंडरों की बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतराल होगा. होटल, रेस्टोरेंट और फूड इंडस्ट्री की चिंताओं को दूर करने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक विशेष समिति बनाई है.

ये समिति समीक्षा करके अलग-अलग इंडस्ट्री को कुछ मात्रा में एलपीजी उपलब्ध कराने की कोशिश करेगी.

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments