Tuesday, March 10, 2026
HomeTechnologyआज का मौसम 10 मार्च: बिहार समेत 8 राज्यों में होगी झमाझम...

आज का मौसम 10 मार्च: बिहार समेत 8 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, 50 की स्पीड से चलेगी हवा; IMD का अलर्ट – climate forecast 10 march 2026 aaj ka mausam kaisa rahega rain alert north east states delhi ncr up bihar rajasthan temprature in hindi

climate forecast: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देशभर में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं IMD ने 8 राज्यों में हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

kal ka mausam (5)
आज का मौसम
आज का मौसम 10 मार्च 2026: देशभर में मार्च की शुरुआत के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्मी परेशान कर रही है। लगातार बढ़ते गर्मी के असर के बीच मौसम विभाग ने राजस्थान, विदर्भ और गुजरात में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि मौसम विभाग ने देशभर के 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले तीन दिनों तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से 5–7 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, गुजरात और मध्य प्रदेश में 11 मार्च तक तापमान 4–6 डिग्री अधिक रहने की संभावना है।

  • नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 15 मार्च तक छिटपुट से लेकर बारिश/हिमपात होने की संभावना है। साथ ही जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में 10 से 12 मार्च के दौरान छिटपुट गरज, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं IMD ने जम्मू-कश्मीर में 10 और 11 मार्च को छिटपुट से लेकर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

  • हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 9 से 15 मार्च के दौरान छिटपुट से लेकर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में 9 से 12 मार्च के दौरान और हिमाचल प्रदेश में 11, 12, 14 और 15 मार्च को छिटपुट गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है।

  • 10 से 13 मार्च के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 9 और 10 मार्च को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 10 और 11 मार्च के दौरान बिहार और झारखंड में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

वहीं 9 से 15 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश में और 10 मार्च को केरल और माहे में गरज और बिजली के साथ छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि आज दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश का अलर्ट नहीं है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री से लेकर 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

शहरअधिकतम तापमान (10 मार्च)न्यूनतम तापमान (10 मार्च)
दिल्ली35°C19°C
मुंबई33°C26°C
कोलकाता32°C23°C
चेन्नई29°C24°C
लखनऊ34°C21°C
पटना33°C23°C
रांची31°C20°C
भोपाल36°C21°C
जयपुर36°C19°C
शिमला24°C13°C
नैनीताल24°C15°C

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले 4 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे गर्मी का असर बढ़ेगा। फिलहाल बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। वहीं रात का तापमान भी सामान्य से दर्ज किया गया है।

अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। उन्हें करंट अफेयर्स,राजनीति, क्राइम और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर काम करने का तीन वर्ष से अधिक का अनुभव है। साथ ही इन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024 को काफी करीब से कवर किया है। वर्तमान में NBT (DIgital)में राष्ट्रीय खबरें,राजनीति और दिल्ली से जुड़ी खबरों पर कार्य कर रहे हैं। अभिषेक TIL समूह में जुड़ने से पहले दैनिक जागरण में बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की है। साथ ही गूगल द्वारा फेक न्यूज वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया है।… और पढ़ें