Tuesday, March 17, 2026
HomeBusinessAxar Patel was able to bowl closing over: मैं 5 छक्के तो...

Axar Patel was able to bowl closing over: मैं 5 छक्के तो नहीं खाउंगा… सूर्यकुमार यादव ने नहीं दी बॉलिंग, आखिरी ओवर करने के लिए तैयार था गेंदबाज

होमक्रिकेट

सूर्यकुमार ने नहीं दी बॉलिंग, आखिरी ओवर करने के लिए तैयार था गेंदबाज

Last Updated:

Ind vs Eng Last Over Axar Patel was prepared: भारतीय टीम के स्पिनर अक्षर पटेल ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी ओवर करने को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि वो इसे करने के लिए तैयार थे लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शिवम दुबे की तरफ रुख किया.

सूर्यकुमार ने नहीं दी बॉलिंग, आखिरी ओवर करने के लिए तैयार था गेंदबाजZoom

अक्षर पटेल इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में आखिरी ओवर करने के लिए तैयार थे

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी ओवर तक चले टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल कर फाइनल का टिकट पक्का किया. भारत के उप-कप्तान अक्षर पटेल ने खुलासा किया है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में खेले गए रोमांचक मैच के आखिरी ओवर के लिए तैयार थे. इंग्लैंड को टीम को जीत के लिए आखिरी छह गेंद में 30 रन चाहिए थे. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शिवम दुबे पर भरोसा जताया और उन्होंने लक्ष्य का बचाव कर भारत को सात रन से जीत दर्ज दिलाई.

अक्षर ने कहा कि अगर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी होती तो वह तैयार थे. मैच के बाद उन्होंने बताया कि वह लॉन्ग ऑफ पर खड़े इस बात के लिए खुद को तैयार कर रहे थे. मैच के हाई-स्कोरिंग होने के बावजूद अक्षर ने मजाक में कहा कि उन्हें भरोसा था कि वह ओवर में पांच छक्के नहीं खाएंगे. अक्षर ने हंसते हुए कहा, “मैं तैयार था. मैं लॉन्ग ऑफ पर खड़ा था और तैयार था और बॉलिंग प्रैक्टिस भी कर रहा था. 30 रन तो बहुत हैं, 5 छक्के तो नहीं खाऊंगा ये पता था.”

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments