Tuesday, March 10, 2026
HomeTechnologyकिसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल...

किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज

2026 टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बना दिए थे. इसके बावजूद टीम इंडिया की जीत पक्की नहीं थी क्योंकि इंग्लैंड के बल्लेबाज भी मजबूत इरादों के साथ मैदान में उतरे थे. जैकब बैथेल ने 105 रन बनाए, लेकिन वो जसप्रीत बुमराह ही थे जिन्होंने बहुत अहम मौकों पर 2 ओवर किए और मैच का रुख टीम इंडिया की ओर मोड़ दिया. इसी बीच शिवम दुबे ने आखिरी ओवर फेंका था. लेकिन क्या ये पहले से तय था कि दुबे ही आखिरी ओवर फेंकने वाले हैं?

अंतिम ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 30 रन बनाने थे. 45 गेंद में शतक जड़ने वाले जैकब बैथेल अब भी क्रीज पर डटे थे, इसलिए एक ओवर में 30 रन बनना नामुमकिन नहीं कहा जा सकता था. आखिरी ओवर का भार शिवम दुबे को मिला. अच्छी बात ये रही कि उन्होंने पहली ही गेंद पर जैकब बैथेल को आउट करके भारत की जीत पक्की कर दी थी. वह अलग विषय रहा कि जोफ्रा आर्चर ने शिवम दुबे के ओवर में 3 छक्के लगाए.

कौन करने वाला था आखिरी ओवर?

बीसीसीआई द्वारा साझा एक वीडियो में शिवम दुबे ने बताया, “मैं जानता था कि ओवर की पहली 2 गेंद सबसे महत्वपूर्ण होंगी क्योंकि 2 गेंद सही जाने पर मैच हमारी झोली में आ जाता. ये पहले ही तय हो चुका था कि आखिरी ओवर मेरे हिस्से में आने वाला है. मैं घबराहट महसूस कर रहा था. वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आखिरी ओवर फेंकना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है.”

दुबे ने आगे कहा, “बैथेल शतक पूरा कर चुके थे, इसलिए मुझे अंदाज था कि आखिरी ओवर आसान नहीं होगा. मैंने खुद पर विश्वास बनाए रखा और अपनी काबिलियत पर भरोसा किया.” आपको बता दें कि शिवम दुबे ने इस सेमीफाइनल मैच में 25 गेंद में 43 रनों की बहुमूल्य पारी भी खेली थी.

यह भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, वरुण चक्रवर्ती की जगह लेगा ये ऑलराउंडर!

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments