जोफ्रा आर्चर ने तिलक वर्मा के खिलाफ 147.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली। इस गेंद को तिलक ने पॉइंट के ऊपर से छक्के के लिए बाउंड्रा के पार भेज दिया।

तिलक ने पॉइंट के ऊपर से छक्का मारा
जोफ्रा आर्चर ने ओवर की तीसरी गेंद 147.4 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से डाली। उनकी गेंद राउंड द विकेट से सीधे विकेट पर थी। तिलक वर्मा भी तैयार थे। वह पीछे हटे और बल्ले का सिर्फ मुंह खोल दिया। गेंद में स्पीड इतनी थी कि वह पॉइंट के ऊपर से स्टैंड्स में जाकर गिरी। इस तरह भारतीय टीम को 6 रन मिल गए। इस छक्के को देखकर रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट भी झूम उठे। भारतीय टीम को टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीताने वाले दो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा भी इस शॉट से काफी इम्प्रेश हुए। छक्के के बाद दोनों को स्क्रीन पर दिखाया गया और दोनों ही तालियां बजा रहे थे।
7 गेंदों की इम्पैक्टफुल पारी
तिलक वर्मा इस मुकाबले में शिवम दुबे के आउट होने के बाद उतरे। उन्होंने सिर्फ 7 गेंदों का सामने किया और 300 की स्ट्राइक रेट से 21 रन बनाए। इसमें तीन छक्के शामिल थे। उनकी इसी इम्पैक्टफुल पारी की वजह से भारतीय टीम 250 रनों को पार करने में सफल रही। नंबर-3 पर स्ट्रगल करने के बाद टीम मैनेजमेंट ने तिलक वर्मा का बल्लेबाजी क्रम चेंज किया है। वह फिनिशर की भूमिका में खेल रहे हैं।
इस सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम को 7 रनों से जीत मिली। पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 253 रन बनाए। संजू सैमसन ने 89 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। जवाब में जैकब बेथेल के शतक के बाद भी इंग्लैंड की टीम 246 रनों तक ही पहुंच पाई। भारतीय टीम 8 मार्च को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।
