Saturday, March 7, 2026
HomeTechnologyJK Weather: जम्मू-कश्मीर में तपिश से मिलेगी राहत, 12 मार्च तक बारिश...

JK Weather: जम्मू-कश्मीर में तपिश से मिलेगी राहत, 12 मार्च तक बारिश और बर्फबारी के आसार; कैसा रहेगा आज का मौसम?

जागरण संवाददाता, श्रीनगर/जम्मू। पिछले लंबे समय से शुष्क मौसम को झेल रहे प्रदेशवासियों को राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, सात से 12 मार्च के बीच कुछ हिस्सों में बादलों के छाने के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इससे कुछ हिस्सों में दिन के तापमान में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

शुक्रवार की बात करें तो प्रदेशभर में दिनभर मौसम साफ रहा। घाटी के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 11 से 13 डिग्री ऊपर चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 11.5 डिग्री चढ़कर 24.5, पहलगाम में सामान्य से 12.7 डिग्री चढ़कर 22.7, गुलमर्ग में सामान्य से 13.1 डिग्री चढ़कर 16.6, जम्मू में सामान्य से 7.5 डिग्री चढ़कर 31.8 और कटड़ा में सामान्य से 9.9 डिग्री चढ़कर 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लगातार मौसम साफ रहने के कारण रात के तापमान में भी उछाल आया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री ऊपर चल रहा है।

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments