Friday, March 6, 2026
HomeTechnology'तैयार हो जाओ', इस दिन रिलीज होगा Dhurandhar 2 का ट्रेलर, हुई...

‘तैयार हो जाओ’, इस दिन रिलीज होगा Dhurandhar 2 का ट्रेलर, हुई अनाउंसमेंट – dhurandhar 2 trailer drops on 7 march official announcement amid poisonous postponed tmovj

आदित्य धर ने बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर फैंस के बीच एक बार फिर से नई उम्मीद सी जगा दी है. उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ की चर्चा जिस लिहाज से सोशल मीडिया पर हो रही है, वो बेहद कम ही फिल्मों को लेकर देखा गया है. पिछले कुछ दिनों से हर कोई ये कयास लगा रहा था कि ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर जल्द आने वाला है. 

‘धुंरधर 2’ के ट्रेलर से हटा सस्पेंस

धुरंधर 2′ जिसका नाम ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रखा गया है, उसके ट्रेलर का इंतजार काफी समय से हो रहा है. पहले कहा जाने लगा कि ट्रेलर 3 मार्च को होली के मौके पर आएगा. लेकिन फिर मेकर्स ने तय किया कि इसे 6 मार्च को रिलीज किया जाएगा. बीती 5 मार्च से हर तरफ सिर्फ यही चर्चा थी कि ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर आएगा और सभी को हैरान कर देगा. 

मगर अब खुद मेकर्स की तरफ से ट्रेलर को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुई है. ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर आज 6 मार्च को नहीं, बल्कि 7 मार्च को सुबह 11.01 मिनट पर रिलीज किया जाएगा. इसी के साथ ही फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया गया है, जिसमें रणवीर सिंह हमजा के किरदार में काफी इनटेंस लग रहे हैं. फैंस इस अनाउंसमेंट से बेहद एक्साइटेड हो गए हैं. उन्हें अब बस ये जानने में दिलचस्पी है कि आखिर पहले पार्ट के मुकाबले दूसरे पार्ट में कितना धमाका होने वाला है.

‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को थिएटर्स में सोलो रिलीज होने वाली है. पहले ये यश की फिल्म ‘टॉक्सिक‘ के साथ क्लैश होने वाली थी. लेकिन फिर 4 मार्च को खुद यश ने अनाउंस किया कि उनकी फिल्म अब 19 मार्च के बदले 4 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी. इसका कारण मिडल ईस्ट में हो रहे तनाव को बताया गया है. 

कितना होगा ‘धुरंधर 2’ का रन टाइम?

आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ अपने पहले पार्ट से कई गुना बड़ी और ग्रैंड बताई जा रही है. फिल्म का रन टाइम भी लगभग 3.45 घंटे कहा जा रहा है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का दावा है कि वर्ल्डवाइड उनकी फिल्म के शो की टाइमिंग बदली गई क्योंकि फिल्म का रन टाइम पहले जितना बताया गया, उससे थोड़ा लंबा है. इस पार्ट में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन बेहद अहम रोल निभाते दिखेंगे. 

वहीं अक्षय खन्ना भी रहमान डकैत बनकर थोड़ी-थोड़ी देर के लिए स्क्रीन पर नजर आ सकते हैं. ‘धुरंधर 2’ की एडवांस वर्ल्डवाइड बुकिंग भी जोरदार है. ट्रेलर आने से पहले, फिल्म ने अभी तक यूएस में करीब 1 मिलियन डॉलर के करीब कमाई कर डाली है. माना जा रहा है कि जब ट्रेलर रिलीज होगा, तब इन आंकड़ों में और भी इजाफा हो सकता है. अब देखना है कि ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कितने रिकॉर्ड्स तोड़ने में कामयाब होती है.

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments