Sunday, March 15, 2026
HomeBusinessबाप्पा के दरबार में हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड संग टेका माथा, एक...

बाप्पा के दरबार में हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड संग टेका माथा, एक ही शॉल ओढ़े दिखे, Video – hardik pandya shares scarf with girlfriend mahieka sharma at siddhivinayak temple video tmovp

5 मार्च की शाम भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खास होने वाली है. इस शाम भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप टी20 का सेमी फाइनल मुकाबला लड़ा जाना है. इस मैच की तैयारी भारतीय क्रिकेटर्स मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणपति का आशीर्वाद लेकर कर रहे हैं. क्रिकेट ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेते देखा गया था. इनके बाद क्रिकेटर हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग यहां पहुंचे.

हार्दिक-माहिका का रोमांटिक अंदाज

हार्दिक पंड्या की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में हार्दिक और माहिका को साथ खड़े होकर गणपति बाप्पा का आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है. दोनों हाथ जोड़कर, सिर झुकाते हैं. एक चीज जिसपर सभी का ध्यान जा रहा है, वो है दोनों का एक ही शॉल शेयर करना. माहिका और हार्दिक ने अपने गले में गोल्डन कलर की शॉल डाली हुई थी. दोनों एक जैसे मैरून आउटफिट पहने थे. कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.

वर्ल्ड कप में सपोर्ट करने पहुंच रहीं माहिका

आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप टी20 में माहिका शर्मा, बॉयफ्रेंड हार्दिक पंड्या को सपोर्ट करती भी नजर आ रही हैं. 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के साथ हुए मुकाबले में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखा गया था. हार्दिक, क्रिकेट के मैदान से माहिका संग इशारों में बात कर रहे थे. इन पलों की वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई थी. बाद में फैंस ने दोनों के रोमांस को खूब प्यार भी दिया. हार्दिक और माहिका, एक दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करने में कभी पीछे नहीं हटते हैं. दोनों ने अभी तक पूल में, वैलेंटाइन्स डे पर और अन्य रोमांटिक पलों की फोटोज शेयर कर फैंस को टीज किया है.

दोनों का रिश्ता ट्रोलिंग का केंद्र भी रहा है. हार्दिक पंड्या की इमेज देशभर में कैसानोवा की बन चुकी है. उन्होंने 2020 में स्वीडिश एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी. दोनों का 2024 में तलाक हो गया. इस शादी से हार्दिक का एक बेटा है. तलाक के बाद हार्दिक का नाम कई महिलाओं के साथ जुड़ा. इसके बाद उन्होंने माहिका शर्मा को डेट करना शुरू किया. दोनों ने अपना रिश्ता इंस्टा ऑफिशियल कर दिया है. सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे को फ्लॉन्ट करते हैं. 25 साल की माहिका शर्मा एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं. उनके और हार्दिक की उम्र के बीच 7 साल का फासला भी चर्चा का विषय रह चुका है. 

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments