Thursday, March 5, 2026
HomeTechnology'जोगी जी धीरे-धीरे' पर गुंजा की यादगार परफॉर्मेंस, 'नदिया के पार' का...

‘जोगी जी धीरे-धीरे’ पर गुंजा की यादगार परफॉर्मेंस, ‘नदिया के पार’ का गाना किया रीक्रिएट

होमवीडियोमनोरंजन

‘जोगी जी धीरे-धीरे’ पर गुंजा की यादगार परफॉर्मेंस, ‘नदिया के पार’ का गाना किया रीक्रिएट, पुरानी यादें की ताजा

X

title=

‘जोगी जी धीरे-धीरे’ पर गुंजा की यादगार परफॉर्मेंस, ‘नदिया के पार’ का गाना किया रीक्रिएट, पुरानी यादें की ताजा

 

arw img

नई दिल्ली: होली के मौके पर ‘नदिया के पार’ का सदाबहार गीत ‘जोगी जी धीरे-धीरे’ हर घर में गूंजने लगता है. इस साल, फिल्म में ‘गुंजा’ का यादगार किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस साधना सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर करके पुरानी यादें ताजा कर दी हैं. वीडियो में साधना उसी पुराने अंदाज और मासूम एक्सप्रेशंस के साथ इस गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं. उन्होंने भावुक होकर लिखा, ‘कुछ रंग कभी फीके नहीं पड़ते. ‘नदिया के पार’ की शूटिंग के वे दिन, गांव की वो गर्मजोशी और शर्मीला प्यार आज भी दिल के करीब है.’ सचिन पिलगांवकर और साधना सिंह पर फिल्माया गया यह गीत रवींद्र जैन के संगीत और निर्देशन में बना था. गांव की सादगी और होली की मस्ती को समेटे इस गाने को हेमलता और जसपाल सिंह ने आवाज दी थी. आज भी यह गाना अपनी मौलिकता और मासूमियत की वजह से हर एक पीढ़ी की पसंद बना हुआ है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments