Thursday, March 5, 2026
HomeTechnologyThe Kerala Story 2 Day 6 BO: छठे दिन 'द केरला स्टोरी...

The Kerala Story 2 Day 6 BO: छठे दिन ‘द केरला स्टोरी 2’ ने किया इतना कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल

‘द केरला स्टोरी 2’ को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म को ठीक-ठाक रिव्यूज मिले. ये फिल्म अपने कंटेंट की वजह से विवादों में भी रही. फिल्म डिले भी हुई. आइए जानते हैं फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की. 

द केरला स्टोरी 2 ने छठे दिन किया इतना कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने बुधवार को 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल सामने नहीं आए हैं. लेकिन अगर फिल्म ने छठे दिन 3.5 करोड़ का कलेक्शन किया है तो फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 20.15 करोड हो गया है.

फिल्म को छठे दिन ओवरऑल 14.83 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. मॉर्निंग शोज में 7.32 परसेंट, दोपहर के शोज में 16.21 परसेंट, शाम के शोज में 18.43 परसेंट, नाइट शोज में 17.34 परसेंट ऑक्यूपेंसी देखने को मिली.

फिल्म का डे वाइज बॉक्स ऑफिस

बता दें कि फिल्म ने सिर्फ 75 लाख से ओपनिंग की थी. लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़ी और फिल्म ने 4.65 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 4.75 करोड़ की कमाई की. चौथे दिन फिल्म ने 2.5 करोड़ कमाए. पांचवें दिन फिल्म ने 4 करोड़ का बिजनेस किया.

फिल्म को कामाख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिती भाटिया और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में हैं. फिल्म में सुमित गहलावत और अर्जन सिंह जैसे एक्टर्स भी नजर आए. सनशाइन पिक्चर्स ने फिल्म को प्रोड्यूस किया.

कब आई थी पहली फिल्म द केरला स्टोरी?

बता दें कि ये फिल्म 2023 में आई द केरला स्टोरी का सेकंड पार्ट है. द केरला स्टोरी को फैंस ने काफी पसंद किया था. फिल्म ब्लॉकबस्ट हिट रही थी. उस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि ईडनानी, सोनिया बलानी जैसे स्टार्स थे. वो फिल्म भी काफी विवादों में रही थी. हालांकि, विवादों के बावजूद फिल्म ने धमाका कर दिया था. वहीं द केरला स्टोरी 2 को पहली फिल्म जैसा रिपॉन्स नहीं मिल रहा है.

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments