साल 2023 में आई ‘द केरल स्टोरी’ की सीक्वल फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड’ पहली फिल्म की ही तरह अलग राज्यों में रहने वाली कई युवा महिलाओं की कहानी है। प्यार में धोखे, कथित धर्मांतरण और सामाजिक दबावों की कहानी दिखाती ये फिल्म जल्द ही अपने बजट को पार कर सकती है।

यह फिल्म पहली फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाती है और भारत के अलग राज्यों में रहने वाली कई युवा महिलाओं की कहानी को दिखाती है। कहानी प्यार में धोखे, कथित धर्मांतरण और सामाजिक दबावों जैसे मुद्दे को उजागर करती है।
‘द केरल स्टोरी 2’ में तीन लड़कियों की कहानी
‘द केरल स्टोरी 2‘ साल 2023 में आई ‘द केरल स्टोरी’ की सीक्वल है, जिसमें उल्का गुप्ता , अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा तीन उन महिलाओं के किरदार में हैं, जिन्हें मुस्लिम लड़कों से प्यार हुआ है। उनपर वो आंखें मूंदकर भरोसा करती हैं लेकिन बाद में जो उनके साथ होता है उसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।
‘द केरल स्टोरी 2’ की वर्ल्डवाइड केवल 23.9 करोड़ रुपये
Sacnilk की रिपोर्ट की बात करें तो इस फिल्म ने होली पर यानी पहले बुधवार को छठे दिन करीब 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। करीब 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की कमाई अब देश भर में कुल मिलाकर 20.15 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इन आंकड़ों को देखकर इतना तो तय है कि ये फिल्म जल्द ही अपने बजट को पार कर लेगी। इसने वर्ल्डवाइड केवल 23.9 करोड़ रुपये की कमाई की है।
‘द केरल स्टोरी’ ने दिनों में की थी तीन गुना अधिक कमाई
वहीं अगर पहली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के छठे दिन के कलेक्शन को याद करें तो फिल्म ने पहले बुधवार को 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी और कुल मिलाकर 6 दिनों में फिल्म ने 68.64 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी। वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म 81.20 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई थी।
