Wednesday, March 4, 2026
HomeTechnologyHoli 2026: खेसारी लाल यादव के 5 हिट होली स्पेशल गाने ठुमके...

Holi 2026: खेसारी लाल यादव के 5 हिट होली स्पेशल गाने ठुमके लगाने को कर देंगे मजबूर, करोड़ों व्यूज पार – holi 2026 khesari lal yadav high 5 trending holi particular songs playlist

वैसे तो खेसारी लाल यादव के गाने यूट्यूब पर हमेशा ही ट्रेंडिंग रहते हैं, पर होली पर उनके पांच होली स्पेशल गानों की धूम हैं, जिन्हें करोड़ों व्यूज मिले हैं और क्रेज फिर भी कम नहीं है। यहां देखिए खेसारी के होली स्पेशल 5 सुपरहिट गाने:

khesari lal yadav holi songs
Holi 2026: खेसारी लाल यादव के 5 हिट होली स्पेशल गाने ठुमके लगाने को कर देंगे मजबूर, करोड़ों व्यूज पार, pic: YouTube video seize
होली पर लोगों पर रंग-गुलाल के खुमार से ज्यादा गानों और नाचे-गाने का खुमार होता है। हिंदी के साथ-साथ भोजपुरी के गाने भी खूब बजाए जाते हैं। चाहे खेसारी लाल यादव हों, पवन सिंह हों या फिर निरहुआ, इनके होली के गानों का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। इनके गाने यूट्यूब पर ट्रेंड करते ही रहते हैं। देशभर में 3 और 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जा रहा है, तो फिर ऐसे में हम आपके लिए खेसारी लाल यादव के पांच ऐसे जबरदस्त हिट होली स्पेशल गाने लेकर आए हैं, जिन पर आप ठुमके लगाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। ये गाने यूट्यूब पर ट्रेंड में रहे हैं और करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं।

खेसारी लाल यादव के कई ऐसे होली के गीत हैं, जो बेहद पॉपुलर हैं और रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। ये गाने हैं:

1. सईयां अरब गईले ना

खेसारी लाल यादव का यह गाना 9 साल पहले रिलीज किया गया था, और अब भी होली पर खूब बजाया जाता है। ‘सईयां अरब गईले ना’ गाने को 9 साल में यूट्यूब पर 43 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को खेसारी ने गाया था और म्यूजिक कृष्ण बेदर्दी ने दिया। यह गाना खेसारी के शुरुआती करियर के दिनों का था, और उस लिहाज से काफी बड़ा हिट था।

2. खाली ऊहे रंगेला

खेसारी का दूसरा गाना जो होली पर खूब सुना जाता है, वह है ‘खाली ऊहे रंगेला’। सालभर पहले आए इस गाने को 7.7 मिलियन व्यूज मिले हैं। इसमें खेसारी के साथ नीलम गिरी नजर आईं।

3. लहंगा लखनऊआ

खेसारी का यह गाना बेशक होली स्पेशल सॉन्ग नहीं है, पर रंगों के त्योहार पर जब नाचने और ठुमके लगाने का मूड हो तो ‘लहंगा लखनऊआ’ बड़े चाव से बजाया जाता है। इस गाने को खेसारी पर फिल्माया गया है। खेसारी ने ही इसे गाया है और साथ दिया है अंतरा सिंह प्रियंका ने। ‘लहंगा लखनऊआ’ 6 साल पहले रिलीज किया गया था और इसे अभी तक 371 मिलियन यानी 37.1 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।

4. भतार अईहे होली के बाद

खेसारी लाल का एक और गाना, जिसकी होली पर धूम देखी जाती है, वो है ‘भतार अईहे होली के बाद’, जो 8 साल पहले आया था, पर आज भी इसका जलवा है। पिछले आठ सालों में इस गाने को यूट्यूब पर 135 मिलियन यानी 13.5 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

5. लाल रंग डालब गुलगुलवा में

खेसारी का यह गाना तो होली के खुमार में भोजपुरी सिनेप्रेमियों के लिए अलग ही जोश भर देता है। ‘लाल रंग डालब गुलगुलवा में’ गाना 8 साल पहले आया था और इसे यूट्यूब पर 29 मिलियन यानी 2.9 करोड़ बार देखा जा चुका है। तो फिर देर किस बात की, इस होली आप भी खेसारी के इन टॉप 5 होली स्पेशल गीतों का लुत्फ उठाइए।

संगीता तोमर

लेखक के बारे मेंसंगीता तोमरसंगीता तोमर, नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह 15 साल का अनुभव रखती हैं। वे NBT (Digital) की एंटरटेनमेंट टीम के साथ हैं। उनकी विशेष रुचि सिनेमा और सितारों की दुनिया की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS ख़बरों, गॉसिप, बॉक्स ऑफिस, सेलेब इंटरव्यूज में है। संगीता, टीवी और वेब सीरीज की ख़बरों में भी खास दिलचस्पी रखती हैं। अपने करियर में उन्होंने मनोरंजन के अलावा समसामयिक खबरों के लिए भी डेस्क और ऑन ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वह टीवी के लिए कई स्पेशल प्रोग्राम प्रोड्यूस कर चुकी हैं। उनके पास गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री है।… और पढ़ें