Monday, March 16, 2026
HomeBusinessBank Holiday 2026: 3, 4 मार्च... आपके शहर में होली पर कब-कब...

Bank Holiday 2026: 3, 4 मार्च… आपके शहर में होली पर कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें लिस्‍ट – Bank Closed third and 4th march on Holi Check List Here tutd

अगर आप होली के आसपास बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो आपको छुट्टियों की लिस्‍ट एक बार जरूर देख लेनी चाहिए. राज्य के अनुसार, बैंक ब्रांच 3 या 4 मार्च को बंद रहेंगी, और कुछ क्षेत्रों में बैंक लगातार दो दिनों तक बंद रहने वाले हैं. आरबीआई की कैलेंडर में जानकारी दी गई है कि होली पर कहां, कब छुट्टियां रहने वाली हैं. 

भारत में बैंक अवकाश राज्यवार नोटिफकेशन जारी किए जाते हैं. इस वर्ष होली के लिए, कुछ राज्यों में यह अवकाश 3 मार्च को मनाया जाएगा, जबकि अन्य राज्यों में 4 मार्च को होली मनाई जाएगी. आइए अब होली पर छुट्टिीयों की लिस्‍ट देखते हैं. 

3 मार्च को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? 
3 मार्च, 2026 को होली, डोल जात्रा, धुलंडी, होलिका दहन और अटुकल पोंगाला के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं. इन राज्‍यों में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ, मेघालय, हिमाचल प्रदेश आदि शामिल हैं. 

4 मार्च को कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे? 
4 मार्च को ज्‍यादातर राज्‍यों में बैंकों का अवकाश रहने वाला है. इसमें त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उतार प्रदेश, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ, मेघालय और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं. 

किन-किन स्थानों पर बैंक दो दिनों के लिए बंद रहेंगे?
होली से संबंधित रीति-रिवाजों के एक ही दिन पड़ने के कारण उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बैंक लगातार दो दिनों तक बंद रहेंगे. वहीं होली के अलावा, मार्च 2026 में विभिन्न राज्यों के बैंक क्षेत्रीय और धार्मिक वजहों के लिए बंद रहेंगे.

अगर आपको इस दिन बैंक में कोई काम है तो मत जाएं. 5 मार्च से बैंक पहले की तरह ही खुलेंगे. इसके अलावा, शाखा में जाने की योजना बनाने से पहले अपने संबंधित राज्य के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर की जांच कर लेनी चाहिए. 

होली 2026 की तिथियां
होली, जिसे रंगावली होली या धुलंडी के नाम से भी जाना जाता है, मार्च 2026 में मनाई जाएगी। द्रिक पंचांग के अनुसार, होलिका दहन 3 मार्च, 2026 को शाम 6:22 बजे से रात 8:50 बजे तक मुहूर्त में मनाया जाएगा. रंगावली होली 4 मार्च, 2026 को मनाई जाएगी.

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments