Tuesday, March 3, 2026
HomeTechnologyसऊदी अरब के रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला

सऊदी अरब के रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला

रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास (फ़ाइल फ़ोटो)

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन से हमला किया गया.

दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि इस हमले से हल्की आग लगी और इमारत को मामूली नुक़सान हुआ है.

सऊदी अरब में अमेरिकी मिशन ने जेद्दा, रियाद और धहरान में रहने वालों को ‘घर में ही सुरक्षित रहने’ की सलाह दी है.

इससे पहले सोमवार को कुवैत में अमेरिकी दूतावास से या उसके पास से धुआं उठता देखा गया था.

इसके बाद दूतावास ने लोगों से कहा कि वे दूतावास न आएं और अपने घर में सुरक्षित रहें.

इसराइल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान पर हमला किया था, जिसके बाद से ईरान और इसराइल का एक दूसरे पर हमला जारी है.

वहीं ईरान मध्य पूर्व देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बना रहा है.

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments