Iftar Timings Today, 28 February: रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस महीने में पूरे 30 दिनों तक मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते हैं। रोजा का इस्लाम धर्म में बड़ा महत्व है। ऐसे में रोजेदार हर रोज सुबह सेहरी और शाम को इफ्तारी खाते है। 19 फरवरी से शुरू हुए रमजान का आज 10वां रोजा है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली-गाजियाबाद, कानपुर, अलीगढ़- मुंबई, हैदराबाद में कितने बजे रोजा खुलेगा और इफ्तारी की टाइमिंग क्या है। इसके साथ ही आज हम आपको कल यानी 1 मार्च को कितने बजे सेहरी होगी उसका भी टाइम बताने वाले हैं।
हैदराबाद में आज कितने बजे होगी इफ्तारी?
आज रमजान के 10वें रोजे में इफ्तारी का समय हर जगह अलग-अलग है। दिल्ली (एनसीआर) में रोजा खोलने का समय शाम 6:20 बजे है, जबकि मुंबई में यह थोड़ा देर से 6:44 बजे होता है। कोलकाता में लोग सबसे जल्दी, यानी 5:40 बजे इफ्तार करते हैं। बेंगलुरु में इफ्तार का समय 6:29 बजे है और हैदराबाद में 6:22 बजे। इन समयों से साफ झलकता है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में सूरज ढलने का समय बदलता है, और उसी हिसाब से रोजेदारों के लिए इफ्तार की घड़ी तय होती है।
इफ्तारी से पहले जरूर पढ़ें रोजा खोलने की ये दुआ (Roza Kholne Ki Dua in Hindi)
‘अल्लाहुम्मा इन्नी लका सुम्तु, व बिका आमन्तु, व अलैका तवक्कल्तु, व अला रिज़्किका अफ़्तरतु।’
अर्थ- ऐ अल्लाह! मैंने तेरे लिए रोज़ा रखा, तुझ पर ईमान लाया, तुझ पर भरोसा किया और तेरी दी हुई रोजी से रोजा खोला।
- अंग्रेजी में रोजा खोलने की दुआ (Roza Kholne Ki Dua in English)-
‘Allahumma inni laka sumtu wa bika aamantu wa ‘alayka tawakkaltu wa ‘ala rizqika aftartu.’
Meaning- O Allah! I fasted for You, I consider in You, I belief in You and with Your sustenance I break my quick.
- अरबी में रोजा खोलने की दुआ (Roza Kholne Ki Dua in Arabic)-
اللَّهُمَّ إِنِّي لَكَ صُمْتُ وَبِكَ آمَنْتُ وَعَلَيْكَ تَوَكَّلْتُ وَعَلَى رِزْقِكَ أَفْطَرْتُ
01 मार्च को कितने बजे होगी सेहरी ? (01 March Sehri Timing)
सेहरी की दुआ
अंग्रेजी में रोजा रखने की दुआ (Roza Rakhne Ki Dua in English)
‘Wa bisawmi ghadin nawaiytu min shahri Ramadan.’
Meaning- I intend to maintain the quick for tomorrow within the month of Ramadan.-
- अरबी में रोजा रखने की दुआ (Roza Rakhne Ki Dua in Arabic)-
وَبِصَوْمِ غَدٍ نَوَيْتُ مِنْ شَهْرِ رَمَضَانَ
अगर कोई व्यक्ति सिर्फ दिल में यह इरादा कर ले कि वह अल्लाह की रजा के लिए रोजा रख रहा है, तो उसकी नीयत पूरी मानी जाती है।
भारत में कब मनाई जाएगी ईद?
साल 2026 में ईद-उल-फितर का जश्न 20 मार्च या 21 मार्च को मनाए जाने की पूरी उम्मीद है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान का महीना 29 या 30 दिनों का होता है, जो पूरी तरह चांद के दीदार पर निर्भर करता है। अगर 19 मार्च की शाम को शव्वाल का चांद नजर आ जाता है, तो भारत में 20 मार्च 2026, शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी। वहीं, अगर चांद एक दिन देरी से दिखता है, तो यह त्योहार 21 मार्च 2026, शनिवार को होगा। खाड़ी देशों (जैसे सऊदी अरब) में ईद अक्सर भारत से एक दिन पहले मनाई जाती है, इसलिए वहां 19 या 20 मार्च को ईद होने की संभावना है।