Umran Malik 36 Runs: भारत के स्टार गेंदबाज उमरान मलिक को एक ही ओवर में 36 रन पड़े हैं. डीवाई पाटिल टी20 कप में रुगवेद मोरे नाम के बल्लेबाज ने उमरान के एक ही ओवर में चौके और छक्कों की झड़ी लगा दी. उमरान मलिक निरंतर 150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने के लिए पहचाने जाते हैं. उनकी सबसे तेज गेंद 157 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आई थी.
डीवाई पाटिल टी20 कप में उमरान मलिक टाटा स्पोर्ट्स क्लब के लिए खेल रहे थे, जिसका मैच मुंबई कस्टम्स के साथ खेला जा रहा था. अपने स्पेल के पहले ही ओवर में उन्होंने 23 रन लुटा दिए, लेकिन दूसरे ओवर में उनका उससे भी बुरा हाल हुआ. बता दें कि IPL 2026 में उमरान कोलकाता नाइट राइडर्स के स्क्वाड का हिस्सा हैं.
एक ओवर में दिए 36 रन
मुंबई कस्टम्स की पारी के 13वें ओवर में उमरान मलिक गेंदबाजी करने आए. उमरान को यह ओवर पूरा करने के लिए 10 गेंद फेंकनी पड़ीं. इस ओवर में 3 चौके और 3 छक्के पड़े. रुगवेद मोरे और सचिन यादव ने मिलकर उमरान की जमकर धुनाई कर दी.
10 गेंद का ओवर, 36 रन
पहली गेंद – 1 रन
दूसरी गेंद – चौक
तीसरी गेंद – छक्का (नो बॉल)
तीसरी गेंद – 0 रन
चौथी गेंद – छक्का
पांचवीं गेंद – चौका
छठी गेंद – वाइड
छठी गेंद – 1 रन (नो बॉल)
छठी गेंद – चौका (नो बॉल)
छठी गेंद – छक्का
मैच का लेखा जोखा
इस मैच में टाटा स्पोर्ट्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 192 रन बनाए थे. आर्यन पाटनी ने 58 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं अन्य बल्लेबाजों ने भी छोटी-छोटी पारियां खेलीं.
6 छक्के और 4 चौके
उमरान मलिक ने 2 ओवर में 59 रन दिए. 2 ओवरों में उन्होंने 6 छक्के और 4 चौके दे डाले. टाटा स्पोर्ट्स क्लब की कप्तानी शार्दुल ठाकुर कर रहे थे, जिन्होंने 3 ओवर में 30 रन लुटा दिए.
193 रनों के लक्ष्य के जवाब में मुंबई कस्टम्स के लिए ओपनिंग बल्लेबाजों सचिन यादव और रुगवेद मोरे ने मिलकर 169 रनों की पार्टनरशिप कर डाली. यादव ने 46 गेंद में 80 रन बनाए, वहीं रुगवेद मोरे 46 गेंद में 101 रन बनाकर नाबाद लौटे.
यह भी पढ़ें: