Last Updated:
AISSEE 2026 Results: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. सफल उम्मीदवारों को अब ई-काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा.

AISSEE 2026 Result: एनटीए की वेबसाइट पर सैनिक स्कूल रिजल्ट चेक कर सकते हैं
नई दिल्ली (AISSEE 2026 Results). नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए हुई इस परीक्षा में शामिल हजारों स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. सैनिक स्कूल रिजल्ट के साथ ही एनटीए ने कट-ऑफ और योग्यता सूची की जानकारी भी जारी की है.
AISSEE 2026 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा परिणाम 2026 चेक करने के लिए exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर विजिट करना होगा. वहां ‘AISSEE 2026 Scorecard’ लिंक पर क्लिक करके एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी डिटेल्स एंटर करनी होंगी. लॉग इन करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा. फ्यूचर रेफरेंस के लिए इसे डाउनलोड करके रख लें. आप चाहें तो इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.
शुरू करें ई-काउंसलिंग की तैयारी
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल रिजल्ट 2026 घोषित होने का मतलब यह नहीं है कि स्टूडेंट का एडमिशन सुनिश्चित हो गया है. सफल उम्मीदवारों को अब ‘सैनिक स्कूल एडमिशन काउंसलिंग’ (AISSAC) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. ई-काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होती है. इसमें छात्रों को अपनी पसंद के स्कूलों की प्राथमिकता (Preference) भरनी होती है. याद रखें, सीट आवंटन छात्र की रैंक, श्रेणी और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाता है.
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट
सीट आवंटन के बाद अगले जरूरी स्टेप मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हैं. सैनिक स्कूलों में अनुशासन और फिटनेस को सबसे ऊपर माना जाता है. इसलिए उम्मीदवारों का स्वास्थ्य मानकों पर खरा उतरना बहुत जरूरी है. अगर कोई स्टूडेंट मेडिकल जांच में असफल होता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है. डॉक्यूमेंट्स में जन्म प्रमाण पत्र, अधिवास (Domicile), श्रेणी प्रमाण पत्र और पिछले स्कूल का रिपोर्ट कार्ड तैयार रखें.
सैनिक स्कूल कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा परिणाम 2026 की कट-ऑफ विभिन्न श्रेणियों (जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी, डिफेंस) के लिए अलग-अलग है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए अलग-अलग मेरिट सूची तैयार की है. मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले स्टूडेंट्स को ई-काउंसलिंग के पहले राउंड में शामिल होने का मौका मिलेगा. अगर पहले राउंड में सीट नहीं मिलती है तो छात्र दूसरे और तीसरे राउंड का इंतजार कर सकते हैं.
नए सैनिक स्कूलों में एडमिशन का अवसर
सरकार ने हाल के वर्षों में कई नए सैनिक स्कूलों (New Sainik Schools) को मंजूरी दी है. इस बार सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा परिणाम 2026 के आधार पर इन नए स्कूलों में भी एडमिशन ले सकते हैं. इन स्कूलों में 40% और 60% के विशेष रूट के माध्यम से एडमिशन दिया जाता है, जिससे अधिक स्टूडेंट्स को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सैन्य प्रशिक्षण हासिल करने का अवसर मिलता है.
About the Author

With greater than 10 years of expertise in journalism, I presently focus on protecting training and civil providers. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving panorama of educational sys…और पढ़ें