Saturday, February 28, 2026
HomeBusinessसिंगर करण औजला के कॉन्सर्ट पर मंडराया खतरा, MCD का कड़ा नोटिस,...

सिंगर करण औजला के कॉन्सर्ट पर मंडराया खतरा, MCD का कड़ा नोटिस, बिना लाइसेंस हो रहा था दिल्ली ईवेंट

होमताजा खबरDelhi

सिंगर करण औजला के कॉन्सर्ट पर मंडराया खतरा, MCD ने थमाया कड़ा नोटिस

Last Updated:

करण औजला के ईवेंट में पर्याप्त टेंपरेरी टॉयलेट्स की व्यवस्था तुरंत की जाए. सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नियमों का पूरी तरह से पालन हो. किसी भी बड़े हादसे से बचने के लिए इमरजेंसी एग्जिट बनाए जाएं. लोगों की सेफ्टी के लिए हर जगह उचित साइनबोर्ड लगाए जाएं.

ख़बरें फटाफट

सिंगर करण औजला के कॉन्सर्ट पर मंडराया खतरा, MCD ने थमाया कड़ा नोटिसZoom

एमसीडी ने आयोजकों को बहुत सख्त चेतावनी दी है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला के फैंस के लिए एक बुरी खबर है. दिल्ली में होने वाले उनके कॉन्सर्ट पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उनका बड़ा ईवेंट होना है. यह ‘पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर 2026’ का एक हिस्सा है. लेकिन एमसीडी ने आयोजकों को एक कड़ा नोटिस थमा दिया है. यह पूरा आयोजन बिना सही हेल्थ ट्रेड लाइसेंस के हो रहा है.

फूड स्टॉल्स के लिए भी कोई वैलिड लाइसेंस नहीं लिया गया है. एमसीडी ने टीम इनोवेशन को तुरंत सभी कमियां दूर करने को कहा है. अगर समय पर कम्प्लायंस रिपोर्ट नहीं मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी. पिछले हफ्ते सतिंदर सरताज के ईवेंट में भी भारी बदइंतजामी दिखी थी. पार्किंग के नाम पर सरेआम अवैध वसूली हुई थी. लोग घंटों तक अपनी गाड़ियां नहीं निकाल पाए थे. अब पुलिस और प्रशासन इस ईवेंट को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में है.

स्टेडियम के लिए नहीं लिया वैलिड लाइसेंस
करण औजला का यह कॉन्सर्ट बहुत बडे लेवल पर हो रहा है. लेकिन आयोजकों ने इसमें बहुत बड़ी लापरवाही की है. टीम इनोवेशन ने ओपन स्पेस के लिए टेंपरेरी लाइसेंस लिया था. यह लाइसेंस जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम जैसे बड़े वेन्यू के लिए मान्य नहीं है.

फूड स्टॉल्स भी चल रहे हैं बिना परमिशन
कॉन्सर्ट में खाने-पीने की भी बहुत बड़ी व्यवस्था की गई है. लेकिन इन फूड स्टॉल्स के पास भी कोई वैलिड लाइसेंस नहीं है. एमसीडी ने ईवेंट से ठीक पहले इस बड़ी लापरवाही को पकड़ा है. एमसीडी ने आयोजकों को बहुत सख्त चेतावनी दे दी है.

एमसीडी ने दिए ये सख्त और जरूरी निर्देश
ईवेंट में पर्याप्त टेंपरेरी टॉयलेट्स की व्यवस्था तुरंत की जाए. सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नियमों का पूरी तरह से पालन हो. किसी भी बड़े हादसे से बचने के लिए इमरजेंसी एग्जिट बनाए जाएं. लोगों की सेफ्टी के लिए हर जगह उचित साइनबोर्ड लगाए जाएं.

सतिंदर सरताज के कॉन्सर्ट से नहीं लिया सबक
प्रशासन ने पिछले ईवेंट से कोई भी सबक नहीं लिया है. पिछले हफ्ते सतिंदर सरताज का भी एक बड़ा कार्यक्रम हुआ था. वहां कुछ लोगों ने बाहर पार्किंग लगाकर भारी वसूली की. ईवेंट खत्म होने के बाद वहां भयंकर जाम लग गया. लोग अपनी कार निकालने के लिए कई घंटों तक खड़े रहे. डीएमसी एक्ट के तहत अब टीम इनोवेशन पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Tutorial de trading en gate.io on Insurance Agency Lead Scoring