Saturday, February 28, 2026
HomeTechnology0,2,7,3... फिर नहीं चले जोस बटलर, सेमीफाइनल में ड्रॉप करेगा इंग्लैंड?

0,2,7,3… फिर नहीं चले जोस बटलर, सेमीफाइनल में ड्रॉप करेगा इंग्लैंड?

इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के सबसे महानतम व्हाइट-बॉल बल्लेबाज जोस बटलर इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहे हैं। 35 साल के बटलर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार चार मैचों में सिंगल डिजिट स्कोर में आउट होने के बाद अब खाता भी नहीं खोल पाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी सुपर-8 मुकाबले में वह 2 गेंद खेलकर डक पर आउट हुए। लॉकी फर्ग्यूसन ने उन्हें विकेट के पीछे लपकवाया।

बटलर के बल्ले को लगी जंग

दाएं हाथ के बल्लेबाज बटलर ने इस टी20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज में 81 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने इस सीरीज में क्लीन स्वीप किया था और बटलर उसके दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। बटलर कोई पचासा तो नहीं लगा पाए थे लेकिन उन्होंने हर मुकाबले में अच्छी पारियां खेली थीं

 

इंग्लिश टीम को उम्मीदें रही होंगी कि वह टी20 वर्ल्ड कप में अपना जलवा दिखाएंगे लेकिन इस विस्फोटक बल्लेबाज का बल्ला यहां भी खामोश है। नेपाल और वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रमश: 26 और 21 रन की पारियां खेलने के बाद अगले चार मैचों में उन्होंने 3,3,7 और 2 रन का स्कोर किया। वह स्कॉटलैंड और इटली जैसी एसोसिएट्स टीमों के सामने भी फ्लॉप रहे।

 

स्टोरी अपडेट की जा रही है…

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Tutorial de trading en gate.io on Insurance Agency Lead Scoring