Monday, February 23, 2026
HomeTechnologyGold-Silver Rates: चांदी ₹15000 महंगी... सोना भी भागा, वित्त मंत्री ने बताई...

Gold-Silver Rates: चांदी ₹15000 महंगी… सोना भी भागा, वित्त मंत्री ने बताई इस तेजी की बड़ी वजह – Gold Silver Rates surge after crash from excessive FM Nirmala Sitharaman tells huge cause tutc

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में एक बार फिर से तेज उछाल देखने को मिल रहा है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गोल्ड-सिल्वर दोनों कीमती धातुएं महंगी हो गईं. चांदी का भाव जहां 15,000 रुपये से ज्यादा चढ़ा, तो सोना भी पिछले बंद की तुलना में 3000 रुपये से अधिक महंगा हुआ है. आरबीआई बोर्ड के साथ बैठक के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Gold-Silver Price Rise के पीछे की बड़ी वजह बताई है और कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है.   

सोना-चांदी में तेजी चिंता की बात नहीं’
Nirmala Sitharaman और रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने Gold-Silver में हालिया तेज वृद्धि पर बात की. वित्त मंत्री ने कहा कि सोने और चांदी की कीमतों में इजाफे पर बारीकी से नजर रखी जा रही है, लेकिन फिलहाल चिंता का कोई कारण नहीं है. सीतारमण ने कहा कि भारत अपनी सोने की डिमांड पूरा करने के लिए पूरी तरह से आयात पर निर्भर है. देश में आने वाले सोने का हर एक औंस हम प्राप्त करते हैं. लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसकी कीमत इतनी चिंताजनक स्थिति तक पहुंच गई है. उन्होंने कहा कि अभी तक खरीदारी एक निश्चित सीमा से अधिक नहीं हुई है और RBI लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. 

इस वजह से भाग रहा Gold-Silver
वित्त मंत्री ने सोना और चांदी की कीमतों में मौजूदा उछाल को केवल भारतीय उपभोग के नजरिए से देखने को उचित नहीं ठहराया. उन्होंने इस बात पर फोकस किया कि दुनिया भर के तमाम केंद्रीय बैंक बड़ी मात्रा में सोना और चांदी खरीद (Gold-Silver Buying) रहे हैं और उन्हें अपने रिजर्व में जोड़ रहे हैं. सीतारमण ने कहा कि पहले Global Gold Rate मुख्य रूप से भारत और चीन जैसे देशों से हाई डिमांड से प्रभावित होते थे. हालांकि, मौजूदा वृद्धि का कारण प्रमुख तौर पर Central Banks द्वारा की जा रही खरीदारी और उसका भंडारण है. इस ग्लोबल खरीदारी की वजह से कीमतें बाजार में सामान्य उतार-चढ़ाव से कहीं अधिक बढ़ रही हैं. 

इसके अलावा वैश्विक अनिश्चितता, मुद्रा अस्थिरता और शेयर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव से बचाव के लिए भी निवेशक तेजी से कीमती धातुओं की ओर रुख कर रहे हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि US-Iran Tension और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ की नई धमकियों (Trump Tariff Warnings) के बीच घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट्स में सोने की कीमतों में तेजी जारी रही है.  

सरकार उठा रही कदम, लेकिन…
Gold-Silver Price को लेकर वित्त मंत्री ने आगे कहा कि भारतीय परिवारों के लिए सोना हमेशा से ही एक पसंदीदा निवेश का ऑप्शन रहा है. बात अक्षय तृतीया की हो, या फिर अन्य शुभ अवसरों और त्योहारों की, इस दौरान डिमांड में अक्सर तेज उछाल देखने को मिलता है. उन्होंने बताया कि भारत में सोने की खोज और निष्कर्षण (Gold Extracting) के लिए पर्याप्त घरेलू संसाधन नहीं हैं. हालांकि, इस स्थिति को सुधारने के लिए कुछ कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन वे देश की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं.

Gold-Silver के ये हैं लेटेस्ट रेट 
अब बताते हैं सोमवार को Gold-Silver Rates के बारे में, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव अपने पिछले शुक्रवार के बंद 2,52,944 रुपये प्रति किलोग्राम की तुलना में उछलकर 2,68,875 रुपये तक जा पहुंची. इस हिसाब से देखें तो झटके में Silver Price 15,931 रुपये बढ़ गया. सोने की अगर बात करें, तो ये भी पहले कारोबारी दिन महंगा हुआ है. एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला 10 Gram 24 Karat Gold Rate पिछले बंद 1,56,876 रुपये की तुलना में सोमवार को तेज उछाल के साथ 1,60,600 रुपये पर जा पहुंचा यानी 3724 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया. 

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

Tutorial de trading en gate.io on Insurance Agency Lead Scoring