Monday, February 23, 2026
HomeTechnologyCharkhi Dadri ITBP Jawan Naveen Dies of Heart Attack

Charkhi Dadri ITBP Jawan Naveen Dies of Heart Attack

चारखी दादरी अस्पताल में नवीन के शव के पोस्टमार्टम को लेकर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम।

चरखी दादरी जिले के गांव मिसरी में खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब साले की शादी की तैयारियों में जुटे एक आईटीबीपी (ITBP) जवान की अचानक हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। जवान शनिवार शाम को बारात में जाने के लिए तैयार हो रहा था, तभी यह दुखद हादसा हुआ। रव

.

मृतक की पहचान 42 वर्षीय नवीन के रूप में हुई है। वह गांव मिसरी का रहने वाला था। नवीन वर्ष 2007 में आईटीबीपी में भर्ती हुआ था और वर्तमान में उसकी तैनाती छत्तीसगढ़ में थी। वह अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए बीते 2 फरवरी को छुट्टी लेकर घर आया था।

नवीन के शव के पोस्टमार्टम के लिए दादरी अस्पताल पहुंचे परिजन।

नवीन के शव के पोस्टमार्टम के लिए दादरी अस्पताल पहुंचे परिजन।

तैयार होते समय बेड पर गिरे और नहीं उठे

नवीन के पिता विजय ने बताया कि नवीन के साले की शादी रेवाड़ी जिले के नया गांव में तय थी और शनिवार (21 फरवरी) की रात बारात जानी थी। शाम करीब 7 बजे नवीन बारात में जाने के लिए तैयार हो रहा था, तभी अचानक उसे दिल का दौरा पड़ा और वह बेहोश होकर बेड पर गिर गया। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया, तो उसके पिता विजय उसे देखने पहुंचे।

आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से उसे दादरी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।

दादरी अस्पताल में मौजूद नवीन के परिजन।

दादरी अस्पताल में मौजूद नवीन के परिजन।

रविवार को दादरी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। एक जांबाज जवान की इस तरह अचानक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि जिस घर से बारात की खुशियां निकलनी थीं, वहां से जवान की अर्थी उठी।

दो बेटों का पिता था

रेवाड़ी जिले के नया गांव स्थित नवीन की ससुराल में शादी समारोह चल रहा था। 19 फरवरी को लग्न-मेल का कार्यक्रम हुआ था और उसकी पत्नी व बच्चे पहले ही वहां गए हुए थे। शनिवार रात को बारात जानी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह तैयारी कर रहा था, तभी उसे हार्ट अटैक आया।

नवीन वर्ष 2007 में आइटीबीपी में भर्ती हुआ था और वर्तमान में छत्तीसगढ़ में तैनात था। वह मार्च के पहले सप्ताह में ड्यूटी पर लौटने वाला था। अपने पीछे वह पत्नी व 15 और 10 वर्षीय दो बेटों को छोड़ गया है। स्वजनों ने उसकी यूनिट को सूचना दे दी है।

पुलिस के जांच अधिकारी मनोज बोले…

QuoteImage

मृतक नवीन के पिता विजय के बयानों के आधार पर इस मामले में इत्तफाकिया मौत (सीआरपीसी 174) के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस की छानबीन जारी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

QuoteImage

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

Tutorial de trading en gate.io on Insurance Agency Lead Scoring