मकर – निजी कार्योंं में सहजता बनाए रखें. लोगों की प्रलोभन भरी बातों में न आएं. प्रबंधन के कार्योंं को गति देंगे. अपनों क साथ बक्त बिताएंगे. प्रेम और स्नेह के विषय पूर्ववत् होंगे. योजनानुरूप आगे बढ़ेंगे. निजी मामले पक्ष में बनेंगे. व्यक्तिगत संबंधों में सकारात्मक बढ़ेगी. प्रशासन के प्रयास गति पाएंगे. अपनों को आदर सम्मान दें. रक्त संबंधों को मजबूती मिलेगी. शुभता सहजता रहेगी. परंपराएं निभाएं. भवन वाहन के मामले हल होंगे. अति उत्साह और आवेश से बचें.
नौकरी व्यवसाय- कामकाज में पूर्ववत् स्थिति बनी रहेगी. नीति नियमों का पालन करेंगे. कामकाज में गंभीरता बढ़ाएंगे. कार्य व्यवसाय में सफलता मिलेगीं. शुभ प्रस्ताव मिलेंगे. कार्य़क्षेत्र में समय देंगे.
धन संपत्ति- सुविधाओं को बढ़ाने की कोशिश होगी. वित्तीय मामले गति लेंगे. रुटीन बनाए रखेंगे. स्वार्थ संकीर्णता से बचें. पंरपरागत व्यवसाय से जुड़ेंगे. प्रशासनिक कार्य साधेंगे. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे.
प्रेम मैत्री- मन की बात कहने में संकोच बना रहेगा. रिश्तों को सहेजने में सहज रहेंगे. धर्मपालन बनाए रखेंगे. करीबियों संग चर्चा संवाद बेहतर होगा. भेंट मुलाकात में रुचि रहेगी. सरप्राइज दे सकते हैं. भावनात्मक प्रदर्शन बल पाएगा. साहस संपर्क बनाए रखेंगे. अपनों की सीख सलाह से चलेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- अनुशासन बढ़ाएं. रहन सहन आकर्षक रहेगा. व्यक्तित्व निखरेगा. स्वयं पर ध्यान देंगे. नियमित स्वास्थ्य जांच रखें. मनोबल बढ़ा रहेगा.
शुभ अंक : 2 5 8 9
शुभ रंग : मटमैला
आज का उपाय : विश्वनाथ महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना और अभिषेक करें. ओम् सों सोमाय नमः एवं ओम् नमः शिवाय का जाप करें. बड़ों की सुनें.
—- समाप्त —-