Monday, February 23, 2026
HomeTechnology5 साल के बेटे और EX वाइफ को हार्दिक पंड्या ने दिया...

5 साल के बेटे और EX वाइफ को हार्दिक पंड्या ने दिया रॉयल गिफ्ट, करोड़ों में है कीमत – Hardik Pandya Gifts luxurious 4 Crores Car To 5 years outdated Son Agastya Ex Wife Natasa Stankovic tmovf

हार्दिक पंड्या एक ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ हमेशा हेडलाइन्स में बनी रहती है. हार्दिक एक बार फिर सुर्खियों में हैं. मगर इस बार उनकी चर्चा डेटिंग लाइफ की वजह से नहीं, बल्कि एक बेहतरीन पिता के तौर पर हो रही है. दरअसल, हार्दिक ने अपने बेटे अगस्त्य पंड्या और एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक को करोड़ों का गिफ्ट दिया है. 

बेटे के नाम हार्दिक का गिफ्ट!

जी हां, हार्दिक पंड्या और नताशा भले ही तलाक लेकर अलग हो गए हैं. मगर वो साथ मिलकर बेटे की परवरिश कर रहे हैं. बेटे की वजह से दोनों जुदा होकर भी जुड़े हुए हैं. हार्दिक ने अब अपने 5 साल के बेटे अगस्त्य और एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक को करोड़ों की लग्जरी कार गिफ्ट की है. 

सोशल मीडिया पर नताशा और उनके बेटे की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वो ब्लैक कलर की लैंड रोवर डिफेंडर कार की डिलीवरी लेते हुए नजर आ रहे हैं. कार के बराबर में एक नोट और अगस्त्य का फोटो फ्रेम लगा है, जिसपर लिखा है- PAPA TO AGASTYA. पोस्ट के कैप्शन में भी बताया गया कि ये कार हार्दिक पंड्या ने खरीदी है.

कितनी है कार की कीमत?

वायरल पोस्ट के बाद फैंस का मानना है कि हार्दिक ने ही अपने लाडले बेटे और एक्स वाइफ को ये कार गिफ्ट की है. इस लैंड रोवर डिफेंडर कार की कीमत ऑन रोड 3-4 करोड़ रुपये बताई जा रही है. 

हार्दिक की बात करें तो नताशा स्टेनकोविक संग तलाक के बाद वो लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं. वो इस समय फेमस मॉडल माहिका शर्मा संग रिश्ते में हैं. हाल ही में हार्दिक ने ग्रैंड अंदाज में माहिका का बर्थडे सेलिब्रेट किया. वो माहिका संग लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं. साथ में पिता होने की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहे हैं. 

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

Tutorial de trading en gate.io on Insurance Agency Lead Scoring