आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में आज भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से है. दोनों टीमें पिछले दो महीनों में छठी बार भिड़ेंगी. लेकिन ये पहली बार होगा जब इस विश्वकप में दोनों टीमें आमने-सामने हैं. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें.
ग्रुप स्टेज में भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह प्रभावशाली नहीं रही. ओपनर ईशान किशन ने दो अर्धशतक और 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अभिषेक शर्मा तीन बार शून्य पर आउट हो चुके हैं. तिलक वर्मा की बल्लेबाजी भी धीमी रही है.
मध्यक्रम में हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने तेजी से रन बनाकर टीम को संभाला है. हालांकि दो बल्लेबाजों का धीमा खेल टीम के लिए चिंता का कारण हो सकता है.
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी गेंदबाजी रही है. जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने विरोधी टीमों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. चक्रवर्ती ने चार मैचों में नौ विकेट लिए हैं.
दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी में क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन और डेविड मिलर जैसे खतरनाक बल्लेबाज मौजूद हैं.
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवनः सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवनः एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, मार्को जानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.
—- समाप्त —-