दिलप्रीत ने टॉस जीतने के बाद कहा, “बल्लेबाज़ी के लिए पिच काफ़ी अच्छी लग रहा है और उम्मीद है कि बाद में स्पिनर्स को मदद भी मिलेगी। स्कोरबोर्ड पर रन टांगने के बाद उसे डिफेंड करना उचित लग रहा है। हमने रात वाले मैच अधिक खेले हैं तो दिन वाला मैच एक अच्छा बदलाव है। स्पिनर्स के मौजूद होने के कारण ये हमें लाभ देगा। कलीम सना चोट के कारण बाहर हैं और उनकी जगह शिवम शर्मा ने ली है।”
न्यूज़ीलैंड के अस्थाई कप्तान मिचेल ने कहा, “सैंटनर बीमार हैं, लेकिन अगले 24 घंटें में वह खेलने लायक हो जाएंगे। लॉकी पहली बार पिता बनने जा रहे हैं जो शानदार ख़बर है और हम सभी इसके लिए उत्सुक हैं। वह जल्द ही वापस आ जाएंगे और तब के लिए हमारे पास काइल जेमीसन का विकल्प है। सैंटनर की जगह मकोंची आए हैं। हममें से कई लोगों ने चेन्नई में काफ़ी क्रिकेट खेली है तो हम परिस्थितियों को जानते हैं।”
न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम साइफ़र्ट (विकेटकीपर), फिन ऐलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फ़िलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल (कप्तान), कोल मकोंची, जेम्स नीशम, काइल जेमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफ़ी
कनाडा (प्लेइंग इलेवन): युवराज सामरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकेर, निकोलस कीर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, शिवम शर्मा, डिलियन हेलिगर, जसकरण सिंह, अंश पटेल
पिच रिपोर्ट
लाल मिट्टी वाली पिच पर अच्छा उछाल देखने को मिलेगा और साथ ही यह बल्लेबाज़ी के लिए बेहद आसान विकेट होने वाली है। न्यूज़ीलैंड ने इसी विकेट पर UAE का सामना किया था तो उन्हें इसके बारे में अच्छे से पता होगा। धूप के साथ सतह सूखती जाएगी और पिच बल्लेबाज़ी के लिए आसान होती जाएगी।