aajtak.in | 16 फरवरी 2026, 4:15 PM IST
England vs Italy T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-29 में आज (16 फरवरी) इंग्लैंड का सामना इटली से है. दोनों टीमों के बीच ग्रुप-सी का यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मेें है. मुकाबले में इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. इस ग्रुप से वेस्टइंडीज सुपर-8 में पहुंच चुका है. इंग्लैंड इस मैच को जीतता है तो वो भी अगले राउंड में पहुंच जाएगा.
इंग्लैंड का सामना इटली से (Photo: PTI)
4:14 PM (एक मिनट पहले)
16.1: सैम करन को कृष्ण कलुगामगे, छक्का!
4:13 PM (2 मिनट पहले)
Score 144/5
Batsman विल जैक्स 30(12b 2*4 2*6)
Bowler ीबेंजामिन मैनेंट 4-0-37-1
15.6: विल जैक्स को ीबेंजामिन मैनेंट, छक्का!
4:12 PM (3 मिनट पहले)
15.5: विल जैक्स को ीबेंजामिन मैनेंट, छक्का!! विल जैक्स के बल्ले से आया सिक्स यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
4:12 PM (3 मिनट पहले)
15.4: विल जैक्स को ीबेंजामिन मैनेंट, चौका!! विल जैक्स ने लगाया बाउंड्री!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेला| तभी वहां पर फील्डर गेंद को पकड़ने आए लेकिन मिसफील्ड कर बैठे| ऐसे में बॉल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
4:11 PM (4 मिनट पहले)
15.3: सैम करन को ीबेंजामिन मैनेंट, आगे की गेंद को सैम ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया है|
4:11 PM (4 मिनट पहले)
15.2: सैम करन को ीबेंजामिन मैनेंट, दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाकर तेज़ी से भागते हुए 2 रन लिया है|
4:10 PM (5 मिनट पहले)
15.1: विल जैक्स को ीबेंजामिन मैनेंट, लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेलकर एक रन लिया|
4:09 PM (6 मिनट पहले)
Score 124/5
Batsman विल जैक्स 13(8b 1*4 0*6)
Bowler जसप्रीत सिंह 1-0-10-0
14.6: विल जैक्स को जसप्रीत सिंह, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट लगाकर एक रन लिया है|
4:09 PM (6 मिनट पहले)
14.5: सैम करन को जसप्रीत सिंह, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
4:08 PM (7 मिनट पहले)
14.4: विल जैक्स को जसप्रीत सिंह, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
4:08 PM (7 मिनट पहले)
14.3: विल जैक्स को जसप्रीत सिंह, चौका!! विल जैक्स के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऑफ स्टंप डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के बीच से कट शॉट लगाया| ऐसे में सीमा रेखा पार कर गई बॉल चार रनों के लिए|
4:07 PM (8 मिनट पहले)
14.2: विल जैक्स को जसप्रीत सिंह, दुग्गी!! इस दफ़ा तो मिड विकेट की ओर गैप में शॉट खेलकर बल्लेबाज़ ने 2 रन पूरा किया|
4:07 PM (8 मिनट पहले)
14.1: सैम करन को जसप्रीत सिंह, लेग साइड की ओर सैम ने शॉट लगाया और तेज़ी से भागकर एक रन निकाला|
4:03 PM (12 मिनट पहले)
Score 114/5
Batsman सैम करन 7(11b 0*4 0*6)
Bowler ीबेंजामिन मैनेंट 3-0-17-1
13.6: सैम करन को ीबेंजामिन मैनेंट, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
4:03 PM (12 मिनट पहले)
13.5: विल जैक्स को ीबेंजामिन मैनेंट, लेग साइड की ओर बल्लेबाज़ ने स्लॉग शॉट लगाकर एक रन लिया|
4:02 PM (13 मिनट पहले)
13.4: विल जैक्स को ीबेंजामिन मैनेंट, दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन हासिल किया है|
4:02 PM (13 मिनट पहले)
13.3: सैम करन को ीबेंजामिन मैनेंट, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
4:01 PM (14 मिनट पहले)
13.2: सैम करन को ीबेंजामिन मैनेंट, आगे आकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट लगाया| ऐसे में पहला रन तेज़ी से लिया जबकि मिसफील्ड होने के बाद बल्लेबाजों ने दूसरा रन भी पूरा कर लिया|
4:01 PM (14 मिनट पहले)
13.1: सैम करन को ीबेंजामिन मैनेंट, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
4:00 PM (15 मिनट पहले)
Score 107/5
Batsman विल जैक्स 2(2b 0*4 0*6)
Bowler कृष्ण कलुगामगे 3-0-25-1
12.6: विल जैक्स को कृष्ण कलुगामगे, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
4:00 PM (15 मिनट पहले)
12.5: विल जैक्स को कृष्ण कलुगामगे, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया दो रनों के लिए|
3:59 PM (16 मिनट पहले)
अगले बल्लेबाज़ विल जैक्स हैं…
3:58 PM (17 मिनट पहले)
12.4: टॉम बैंटन को कृष्ण कलुगामगे, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ टॉम बैंटन 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! कृष्ण कलुगामगे के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गूगली गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर बेंजामिन मैनेंटी ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 105/5 इंग्लैंड|
3:57 PM (18 मिनट पहले)
12.3: सैम करन को कृष्ण कलुगामगे, बाई के रूप में आया एक रन!! इस बार गूगली गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलना चाहा| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद कीपर के पैरों के बीच से निकल गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर बाई के रूप में एक रन लिया|
3:57 PM (18 मिनट पहले)
12.2: टॉम बैंटन को कृष्ण कलुगामगे, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
3:56 PM (19 मिनट पहले)
12.1: टॉम बैंटन को कृष्ण कलुगामगे, छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
3:55 PM (20 मिनट पहले)
Score 97/4
Batsman टॉम बैंटन 23(18b 3*4 0*6)
Bowler ीबेंजामिन मैनेंट 2-0-10-1
11.6: टॉम बैंटन को ीबेंजामिन मैनेंट, आगे आकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट लगाकर एक रन लिया|
3:54 PM (21 मिनट पहले)
11.5: सैम करन को ीबेंजामिन मैनेंट, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
3:54 PM (21 मिनट पहले)
11.4: सैम करन को ीबेंजामिन मैनेंट, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
3:53 PM (22 मिनट पहले)
11.3: टॉम बैंटन को ीबेंजामिन मैनेंट, ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
3:53 PM (22 मिनट पहले)
11.2: सैम करन को ीबेंजामिन मैनेंट, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
3:53 PM (22 मिनट पहले)
11.1: सैम करन को ीबेंजामिन मैनेंट, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
3:52 PM (23 मिनट पहले)
Score 93/4
Batsman टॉम बैंटन 21(16b 3*4 0*6)
Bowler जेजे स्मट्स 3-0-24-1
10.6: टॉम बैंटन को जेजे स्मट्स, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और समझदारी दिखाते हुए हलके हाथों से उसे डिफेंड कर दिया|
3:51 PM (24 मिनट पहले)
10.5: सैम करन को जेजे स्मट्स, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
3:51 PM (24 मिनट पहले)
10.4: सैम करन को जेजे स्मट्स, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
3:50 PM (25 मिनट पहले)
अगले बल्लेबाज़ सैम करन हैं…
3:49 PM (26 मिनट पहले)
10.3: हैरी ब्रूक को जेजे स्मट्स, आउट!! कैच आउट!! इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! जेजे स्मट्स के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने दूर से कवर्स की ओर शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधा कीपर के दस्तानों में गई| तभी कीपर जियान-पिएरो मीडे ने की कैच की अपील, अम्पायर ने आउट दे दिया| 92/4 इंग्लैंड|
3:48 PM (27 मिनट पहले)
10.2: हैरी ब्रूक को जेजे स्मट्स, छक्का!! छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
3:48 PM (27 मिनट पहले)
10.1: हैरी ब्रूक को जेजे स्मट्स, चौका!! कप्तान ब्रूक ने आगे आकर सामने की ओर जोर से शॉट खेला| ऐसे में टप्पा खाती हुई गेंद लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
3:47 PM (28 मिनट पहले)
Score 82/3
Batsman टॉम बैंटन 21(15b 3*4 0*6)
Bowler कृष्ण कलुगामगे 2-0-16-0
9.6: टॉम बैंटन को कृष्ण कलुगामगे, विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
3:47 PM (28 मिनट पहले)
9.5: टॉम बैंटन को कृष्ण कलुगामगे, इस बार टर्न हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में और रन नहीं मिल पाया|
3:46 PM (29 मिनट पहले)
9.4: टॉम बैंटन को कृष्ण कलुगामगे, चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
3:46 PM (29 मिनट पहले)
9.3: हैरी ब्रूक को कृष्ण कलुगामगे, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
3:45 PM (30 मिनट पहले)
9.2: हैरी ब्रूक को कृष्ण कलुगामगे, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
3:45 PM (30 मिनट पहले)
9.1: टॉम बैंटन को कृष्ण कलुगामगे, बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेलकर एक रन लिया है|
3:44 PM (31 मिनट पहले)
Score 76/3
Batsman टॉम बैंटन 16(11b 2*4 0*6)
Bowler जेजे स्मट्स 2-0-13-0
8.6: टॉम बैंटन को जेजे स्मट्स, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
3:44 PM (31 मिनट पहले)
8.5: टॉम बैंटन को जेजे स्मट्स, डॉट गेंद!! बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से इस बार ऑफ साइड की ओर पुश किया लेकिन गेंद टप्पा खाती हुई वहां मौजूद फील्डर तक गई| रन नहीं मिल पाया|
3:43 PM (32 मिनट पहले)
8.4: हैरी ब्रूक को जेजे स्मट्स, लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन पूरा किया है|
3:43 PM (32 मिनट पहले)
8.3: हैरी ब्रूक को जेजे स्मट्स, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
3:43 PM (32 मिनट पहले)
8.2: टॉम बैंटन को जेजे स्मट्स, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
3:42 PM (33 मिनट पहले)
8.1: हैरी ब्रूक को जेजे स्मट्स, लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
3:41 PM (34 मिनट पहले)
Score 72/3
Batsman टॉम बैंटन 14(8b 2*4 0*6)
Bowler बेंजामिन मैनेंटी 1-0-6-1
7.6: टॉम बैंटन को बेंजामिन मैनेंटी, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
3:40 PM (35 मिनट पहले)
7.5: टॉम बैंटन को बेंजामिन मैनेंटी, चौका!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड किया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर से हुई मिसफील्ड और गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
3:40 PM (35 मिनट पहले)
7.4: हैरी ब्रूक को बेंजामिन मैनेंटी, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
3:39 PM (36 मिनट पहले)
अगले बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक हैं…
3:38 PM (37 मिनट पहले)
7.3: जैकब बेथेल को बेंजामिन मैनेंटी, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ जैकब बेथेल 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! बेंजामिन मैनेंटी को मिली पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर हवा में शॉट लगाया| तभी बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद वहां मौजूद फील्डर जसप्रीत सिंह के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 67/3 इंग्लैंड|
3:38 PM (37 मिनट पहले)
7.2: जैकब बेथेल को बेंजामिन मैनेंटी, बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर शॉट खेला| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर ने गेंद को पकड़ा| रन नहीं हुआ|
3:37 PM (38 मिनट पहले)
7.1: टॉम बैंटन को बेंजामिन मैनेंटी, ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
3:36 PM (39 मिनट पहले)
Score 66/2
Batsman टॉम बैंटन 9(5b 1*4 0*6)
Bowler कृष्ण कलुगामगे 1-0-10-0
6.6: टॉम बैंटन को कृष्ण कलुगामगे, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
3:35 PM (40 मिनट पहले)
6.5: टॉम बैंटन को कृष्ण कलुगामगे, चौका!! इस बार पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कट शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर के पैरों के बीच से होती हुई फाइन लेग बाउंड्री की तरफ गई चार रनों के लिए|
3:35 PM (40 मिनट पहले)
6.4: टॉम बैंटन को कृष्ण कलुगामगे, दुग्गी!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर 2 रन पूरा किया है|
3:34 PM (41 मिनट पहले)
6.3: जैकब बेथेल को कृष्ण कलुगामगे, छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन निकाला|
3:34 PM (41 मिनट पहले)
6.2: टॉम बैंटन को कृष्ण कलुगामगे, मिड विकेट की ओर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
3:33 PM (42 मिनट पहले)
6.1: जैकब बेथेल को कृष्ण कलुगामगे, आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ पुश करते हुए एक रन लिया|
3:32 PM (43 मिनट पहले)
Score 56/2
Batsman जैकब बेथेल 21(16b 2*4 1*6)
Bowler अली हसन 3-0-24-1
5.6: जैकब बेथेल को अली हसन, एक रन!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
3:31 PM (44 मिनट पहले)
5.5: टॉम बैंटन को अली हसन, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद लेग साइड की ओर गई जहाँ से एक रन मिला|
3:29 PM (46 मिनट पहले)
अगले बल्लेबाज़ टॉम बैंटन हैं…
3:27 PM (48 मिनट पहले)
5.4: फिल सॉल्ट को अली हसन, आउट!! कैच आउट!! इंग्लैंड टीम को लगता हुआ दूसरा बड़ा झटका!! इस बार फिल सॉल्ट 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! अली हसन के हाथ लगी पहली विकेट| इस बार छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर एंथोनी जोसेफ मोस्का ने अपने आगे की ओर डाईव लगाया और लो कैच को दोनों हाथों से पकड़ा| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 54/2 इंग्लैंड|
3:27 PM (48 मिनट पहले)
5.3: जैकब बेथेल को अली हसन, लेग बाई के रूप में आया एक रन!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने फुलटॉस गेंद को लेग साइड की ओर खेलना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने लेग बाई के रूप में एक रन लिया|
3:26 PM (49 मिनट पहले)
5.2: फिल सॉल्ट को अली हसन, लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला जहाँ से एक रन मिला|
3:25 PM (50 मिनट पहले)
5.1: फिल सॉल्ट को अली हसन, दुग्गी!! इस बार आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट खेला| ऐसे में फील्डर ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद पकड़ना चाहा| ऐसे में मिसफील्ड कर बैठे| जिसके बाद बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
3:24 PM (51 मिनट पहले)
Score 50/1
Batsman जैकब बेथेल 20(14b 2*4 1*6)
Bowler ग्रांट स्टीवर्ट 2-0-22-1
4.6: जैकब बेथेल को ग्रांट स्टीवर्ट, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से शॉर्ट मिड विकेट की ओर खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
3:23 PM (52 मिनट पहले)
4.5: फिल सॉल्ट को ग्रांट स्टीवर्ट, आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेलकर एक रन लिया है|
3:22 PM (53 मिनट पहले)
4.4: फिल सॉल्ट को ग्रांट स्टीवर्ट, छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
3:22 PM (53 मिनट पहले)
4.3: जैकब बेथेल को ग्रांट स्टीवर्ट, छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
3:21 PM (54 मिनट पहले)
4.3: फिल सॉल्ट को ग्रांट स्टीवर्ट, वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में मिला एक रन!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| ऐसे में कीपर ने गेंद को पकड़ने का प्रयास किया| गेंद उनके बाँए हाथ में लगकर निकल गई| बल्लेबाजों ने भागकर बाई के रूप में एक रन लिया| फील्ड अम्पायर ने वाइड के साथ बाई का इशारा किया|
3:20 PM (55 मिनट पहले)
4.2: जैकब बेथेल को ग्रांट स्टीवर्ट, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
3:19 PM (56 मिनट पहले)
4.1: जैकब बेथेल को ग्रांट स्टीवर्ट, छक्का!! जैकब के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! आगे निकलकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बॉल सीधा मैदान के बाहर गई छह रनों के लिए|
3:18 PM (57 मिनट पहले)
Score 33/1
Batsman फिल सॉल्ट 18(10b 2*4 1*6)
Bowler अली हसन 2-0-19-0
3.6: फिल सॉल्ट को अली हसन, इस बार आउटस्विंग हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में जहाँ से रन नहीं मिल पाया|
3:17 PM (58 मिनट पहले)
3.5: जैकब बेथेल को अली हसन, कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
3:17 PM (58 मिनट पहले)
3.4: जैकब बेथेल को अली हसन, छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
3:16 PM (59 मिनट पहले)
3.3: जैकब बेथेल को अली हसन, दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को लेग मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| बॉल नो मेंस लैंड में गई जहाँ से 2 रन मिल गया|
3:15 PM (एक घंटा पहले)
3.2: जैकब बेथेल को अली हसन, टॉप एज और चौका मिल गया!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया| गेंद की गति और उछाल को परख नहीं सके| इसी बीच बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद शॉर्ट थर्गड मैन फील्डर के सर की ऊपर से निकल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
3:15 PM (एक घंटा पहले)
3.1: जैकब बेथेल को अली हसन, क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
3:14 PM (एक घंटा पहले)
Score 26/1
Batsman जैकब बेथेल 5(5b 1*4 0*6)
Bowler ग्रांट स्टीवर्ट 1-0-5-1
2.6: जैकब बेथेल को ग्रांट स्टीवर्ट, सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
3:13 PM (एक घंटा पहले)
2.5: जैकब बेथेल को ग्रांट स्टीवर्ट, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
3:13 PM (एक घंटा पहले)
2.4: जैकब बेथेल को ग्रांट स्टीवर्ट, गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
3:12 PM (एक घंटा पहले)
2.3: जैकब बेथेल को ग्रांट स्टीवर्ट, चौका!!! इसी के साथ जैकब बेथेल ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला है| ऑफ स्टंप की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल को बल्लेबाज़ ने दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाए और ड्राइव किया कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
3:11 PM (एक घंटा पहले)
2.2: जैकब बेथेल को ग्रांट स्टीवर्ट, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और समझदारी दिखाते हुए हलके हाथों से उसे डिफेंड कर दिया| रन नहीं आ सका|
3:11 PM (एक घंटा पहले)
अगले बल्लेबाज़ जैकब बेथेल हैं…
3:10 PM (एक घंटा पहले)
2.1: जोस बटलर को ग्रांट स्टीवर्ट, आउट!! कैच आउट!! इसी बीच जोस बटलर 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! ग्रांट स्टीवर्ट आए और अपनी टीम के लिए विकेट निकालने में कामयाब हो गए हैं| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद मिड ऑफ की ओर हवा में गई जहाँ पर फील्डर हैरी मैनेंटी ने कोई गलती नहीं करते हुए दोनों हाथों से कैच पकड़ा| 21/1 इंग्लैंड|
3:09 PM (एक घंटा पहले)
गेंदबाज़ी में बदलाव, ग्रांट स्टीवर्ट के हाथों में थमाई गई बॉल…
3:08 PM (एक घंटा पहले)
Score 21/0
Batsman जोस बटलर 3(3b 0*4 0*6)
Bowler अली हसन 1-0-12-0
1.6: जोस बटलर को अली हसन, सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए तेज़ी से भागकर एक रन लिया है|
3:07 PM (एक घंटा पहले)
1.5: फिल सॉल्ट को अली हसन, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट लगाकर एक रन लिया|
3:06 PM (एक घंटा पहले)
1.4: फिल सॉल्ट को अली हसन, चौका!! शानदार फ्लिक शॉट बल्लेबाज़ के बल्ले से देखने को मिला!! पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ|गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
3:06 PM (एक घंटा पहले)
1.3: फिल सॉल्ट को अली हसन, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
3:05 PM (एक घंटा पहले)
1.2: फिल सॉल्ट को अली हसन, छक्का!! इस मुकाबले का पहला सिक्स फिल सॉल्ट ने लगाया है!! इस बार पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
3:04 PM (एक घंटा पहले)
1.1: फिल सॉल्ट को अली हसन, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से शॉर्ट मिड विकेट की ओर खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
3:04 PM (एक घंटा पहले)
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने अली हसन आए हैं…
3:03 PM (एक घंटा पहले)
Score 9/0
Batsman फिल सॉल्ट 7(4b 1*4 0*6)
Bowler जेजे स्मट्स 1-0-9-0
0.6: फिल सॉल्ट को जेजे स्मट्स, सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! शॉर्टपिच डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
3:03 PM (एक घंटा पहले)
0.5: जोस बटलर को जेजे स्मट्स, आगे आकर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर गेंद को खेला जहाँ से बस एक रन ही मिल सका|
3:02 PM (एक घंटा पहले)
0.4: फिल सॉल्ट को जेजे स्मट्स, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
3:02 PM (एक घंटा पहले)
0.3: जोस बटलर को जेजे स्मट्स, सिंगल!! जोस बटलर ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया और अपना खाता खोला है|
3:01 PM (एक घंटा पहले)
0.2: फिल सॉल्ट को जेजे स्मट्स, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
3:00 PM (एक घंटा पहले)
0.1: फिल सॉल्ट को जेजे स्मट्स, चौका!! इसी के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!! फिल सॉल्ट ने बाउंड्री लगाकर अपना और टीम का खाता खोला है!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर गैप में शॉट लगाया| बॉल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
2:58 PM (एक घंटा पहले)
राष्ट्रगान के बाद दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ इटली टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार जोस बटलर और फिल सॉल्ट के कन्धों पर होगा|वहीं इटली के लिए पहला ओवर लेकर जेजे स्मट्स तैयार…
2:52 PM (एक घंटा पहले)
…राष्ट्रगान जारी है…
2:37 PM (एक घंटा पहले)
इटली (प्लेइंग इलेवन) – जस्टिन मोस्का, एंथोनी जोसेफ मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेंजामिन मैनेंटी, मार्कस कैम्पोपियानो, जियान-पिएरो मीडे (विकेट कीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, जसप्रीत सिंह, कृष्ण कलुगामगे, अली हसन|
2:36 PM (एक घंटा पहले)
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन) – फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जेमी ओवरटन|
2:33 PM (एक घंटा पहले)
टॉस – इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है…
2:17 PM (एक घंटा पहले)
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं…
2:17 PM (एक घंटा पहले)
अब एक नजर इस मैच के अहम खिलाड़ियों पर डाली जाए तो इंग्लैंड टीम के लिए कप्तान हैरी ब्रूक के अलावा फिल सॉल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन और विल जैक्स के ऊपर तेज़ गति से रन बनाने की ज़िम्मेदारी होगी| वहीँ गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, सैम करन, आदिल रशीद अपनी गेंदों से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाते हुए नजर आयेंगे| वहीँ दूसरी तरफ इटली के लिए बल्लेबाजी में अन्थोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जे जे स्मट्स, जसप्रीत सिंह पर काफी कुछ निर्भर करेगा वहीँ गेंदबाजी में अली हसन, बेन मनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट और थॉमस ड्राका अपनी गेंदों से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाते हुए नजर आयेंगे| तो अब देखना ये है कि यहाँ से कौन सी टीम जीत हासिल करते हुए आगे की तरफ बढ़ती है|
2:17 PM (एक घंटा पहले)
हैलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 29वें मुकाबले में हमारे साथ जो अब से कुछ ही देर में इंग्लैंड और इटली के बीच कोलकाता में खेला जाएगा| इंग्लैंड टीम का ये इस प्रतियोगिता का चौथा मैच होगा जबकि इटली का तीसरा| इटली अपना दोनों मुकाबला हारकर यहाँ एंट्री करेगी तो वहीँ इंग्लैंड को दो में जीत तो एक में हार मिली है| इटली को अब अगर यहाँ भी हार मिलती है तो इस प्रतियोगिता में उनका आगे जाने का सफ़र काफी मुश्किल हो जाएगा| वहीँ दूसरी तरफ इस मुकाबले को जीतकर इंग्लैंड की टीम अपने आगे के सफ़र को बरकरार रखना चाहेगी|
*यह ब्लॉग ऑटोमेटेड फीड के ज़रिए अपडेट हो रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम की ओर से एडिट नहीं किया जा रहा.