5 Players IND vs PAK: 5 खिलाड़ी… जिनपर भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच में रहेगी सबकी नजर, अकेले पलट सकते हैं मैच का पासा

होमखेलक्रिकेट

5 खिलाड़ी… जिनपर भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच में रहेगी सबकी नजर

Last Updated:

5 Players IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच में दोनों टीमों के ये पांच खिलाड़ी ऐसे हैं जो अकेले अपने दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं. भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव और ईशान किशन होंगे वहीं पाकिस्तानी टीम में ओपनर साहिबजादा फरहान से लेकर बाबर आजम तक हैं.

5 Players IND vs PAK: 5 खिलाड़ी… जिनपर भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच में रहेगी सबकी नजर, अकेले पलट सकते हैं मैच का पासाZoom

भारत पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों के बीच होगी जरदस्त टक्कर.

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का मैच रविवार को कोलंबो में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर दोनों देशों के बीच खूब गहमागहमी है. आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमों में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले अपने दम पर मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं. भारतीय टीम में बुमराह, कुलदीप, पंड्या, इशान और अभिषेक जैसे खिलाड़ी हैं वहीं पाकिस्तानी टीम में बाबर, फरहान और अफरीदी शामिल हैं.

साहिबजादा फरहान बनाम जसप्रीत बुमराह
पिछली बार जब जसप्रीत बुमराह और साहिबजादा फरहान आमने-सामने आए थे तब फरहान दो छक्के लगाकर बुमराह पर भारी पड़े थे और ऐसे चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों में शामिल हो गए जिन्होंने एक ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में बुमराह को दो छक्के मारे. फरहान ने इस प्रदर्शन का जिक्र एक विज्ञापन वृत्तचित्र में भी किया था. नामीबिया के खिलाफ बुमराह को पावरप्ले में नहीं गेंदबाजी करने का मौका मिला, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ गंभीर की रणनीति देखने में रोचक होगी. आंकड़े बताते हैं कि फरहान ने तीन मैचों में बुमराह की 34 गेंदों का सामना किया और बिना आउट हुए 51 रन बनाए.

भारत पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों के बीच होगी जरदस्त टक्कर.

बाबर आजम बनाम कुलदीप यादव
कुलदीप यादव ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में बाबर आजम को कभी गेंदबाजी नहीं की है, लेकिन वनडे में उन्होंने पाकिस्तान के इस बल्लेबाज को तीन मैचों में आउट किया. बाबर ने कुलदीप के खिलाफ 52 गेंदों में सिर्फ 28 रन बनाए है. कुलदीप का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है. एशिया कप टी20 में भी जब बाबर टीम में नहीं थे. उन्होंने तीन मैचों में पाकिस्तान के आठ विकेट लिए, जिनमें फाइनल में चार विकेट शामिल थे. कुलदीप बनाम बाबर मुकाबला देखने के लिए गंभीर को अर्शदीप सिंह की जगह इस कलाई के खब्बू स्पिनर को को एकादश में शामिल करना होगा.

हार्दिक पंड्या बनाम उस्मान तारिक
अगर किसी भारतीय बल्लेबाज के पास उस्मान तारिक की ‘स्टॉप एंड स्लिंग एक्शन’ की रहस्य को तोड़ने का सबसे अच्छा मौका है, तो वह हार्दिक पंड्या हैं. यह देखने में मजा आएगा कि सलमान अली आगा तारिक का उपयोग कैसे करते हैं, खासकर सातवें से 16वें ओवर में जब इस मैच-अप के मुकाबले के अवसर ज्यादा होंगे. तारिक का क्रीज पर रुकना बल्लेबाज की योजना बिगाड़ सकता है, लेकिन पंड्या की बैक-लिफ्ट, मजबूत कोर और बड़े शॉट के लिए समान बल्ले की गति बनाने की क्षमता उन्हें फायदा देती है. पंड्या आम तौर पर गेंद फेंके जाने के बाद ही प्रतिक्रिया देते है.

ईशान किशन बनाम शाहीन शाह अफरीदी
अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में ईशान किशन शाहीन शाह अफरीदी के खिलाफ अपने स्ट्रोक की रेंज के साथ धावा बोल सकते हैं. वहीं, यह देखना रोमांचक होगा कि अफरीदी शॉर्ट-बॉल का प्रभावी इस्तेमाल कैसे करते हैं, क्योंकि किशन बहुत लंबे नहीं हैं. किशन का उसका जवाब देना काफी रोचक होगा.

शिवम दुबे बनाम अबरार अहमद, शादाब अहमद
स्पिनरों और खासकर कलाई के स्पिनरों के खिलाफ शिवम दुबे का रिकॉर्ड शानदार रहा है. बायें हाथ के इस लंबे कद के बल्लेबाज का स्पिनरों के खिलाफ स्ट्राइक रेट 193 से अधिक का रहा है. ईश सोढ़ी जैसे दायें हाथ के लेग स्पिनर के खिलाफ भी दुबे ने हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में कड़ा प्रहार किया है. पाकिस्तान के अबरार अहमद और शादाब अहमद के खिलाफ दुबे अपने बड़े शॉट को आजमाने से पीछे नहीं हटेंगे.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Online Maharashtra
Logo
Compare items
  • Total (0)
Compare
0
Shopping cart