बांग्लादेश: बीएनपी की वापसी का भारत के साथ संबंधों पर क्या असर पड़ेगा?

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के प्रमुख तारिक़ रहमान का देश का प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है.

इमेज स्रोत, MUNIR UZ ZAMAN / AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के प्रमुख तारिक़ रहमान का देश का प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है.

शुक्रवार 13 फ़रवरी को मतगणना पूरी होने के बाद यह साफ़ हो गया कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) बांग्लादेश में अगली सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है.

पार्टी ने इस ऐतिहासिक चुनाव में संसद की दो-तिहाई से ज़्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है.

बीएनपी के नेता तारिक़ रहमान, पिछले 17 वर्षों से लंदन में स्वैच्छिक निर्वासन में थे और हाल ही में बांग्लादेश लौटे हैं. उनका देश का अगला प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है.

इस चुनाव में जमात-ए-इस्लामी दूसरे स्थान पर रही. इसके साथ ही बांग्लादेशी मतदाताओं ने आम चुनाव के साथ कराए गए जनमत संग्रह में व्यापक संवैधानिक सुधारों को भी मंज़ूरी दी है.

साल 2024 में हुए छात्र प्रदर्शनों के बाद बांग्लादेश का ये पहला चुनाव है.

Online Maharashtra
Logo
Compare items
  • Total (0)
Compare
0
Shopping cart