टी20 विश्व कप 2026 में सबसे लंबा छक्का मारने का शिवम दुबे का रिकॉर्ड सिर्फ एक गेंद ही टिक पाया। हार्दिक पंड्या ने 109 मीटर लंबा छक्का मारकर उन्हें पछाड़ दिया।

हार्दिक ने शिवम दुबे को पछाड़ दिया
टी20 विश्व कप 2026 में सबसे लंबा छक्का मारने का शिवम दुबे का रिकॉर्ड सिर्फ एक गेंद ही टिक पाया। उन्होंने छक्का मारने के बाद अगली गेंद पर सिंगल लिया। इसके बाद हार्दिक पंड्या स्ट्राइक पर आए। हार्दिक ने बर्नार्ड शोल्ट्ज की गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का लगाया। इस छक्के की लंबाई 109 मीटर थी। उन्होंने शिवम दुबे को पछाड़ दिया।
कमिंदु मेंडिस के नाम था रिकॉर्ड
यह टी20 विश्व कप 2026 का 18वां मुकाबला है। अभी तक सिर्फ एक ही बल्लेबाज की छक्के की लंबाई 100 मीटर तक पहुंच पाई थी। श्रीलंका के कमिंदु मेंडिस के बल्ले से 100 मीटर लंबा छक्का निकला था। ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन और अफगानिस्तान के नूर अहमद ने 98-98 मीटर लंबे छक्के मारे थे। अब टॉप-2 पर भारत के दो ऑलराउंडर काबिज हो गए हैं।
भारतीय टीम ने 209 रन बनाए
नामीबिया के खिलाफ मैच में पहले खेलते हुए भारत ने 9 विकेट पर 209 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 28 गेंद पर 52 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के मारे। शिवम दुबे ने 23 रनों की पारी खेली। 24 गेंदों में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 61 रन बनाए। हालांकि नामीबिया के गेंदबाजों ने दमदार वापसी की। आखिरी 11 गेंद पर भारत ने सिर्फ 4 रन बनाए और इस दौरान 5 विकेट गिर गए। नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इराइस्मस ने 20 रन देकर 4 विकेट लिए।
