Saturday, February 28, 2026
HomeNewsHindiBEML Q3 घाटा: 22 करोड़ रुपये, खर्च बढ़ा

BEML Q3 घाटा: 22 करोड़ रुपये, खर्च बढ़ा

अधिक खर्चों के कारण BEML को 2025 की तीसरी तिमाही में 22.38 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। आय बढ़कर 1,087.13 करोड़ रुपये हो गई। प्रमुख कार्यक्षेत्र: खनन, रक्षा, रेल।

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) सरकारी स्वामित्व वाली बीईएमएल ने शुक्रवार को उच्च खर्च के कारण 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही में 22.38 करोड़ रुपये का समेकित घाटा दर्ज किया।

हालाँकि, कंपनी, जो एक प्रमुख खनन और निर्माण उपकरण निर्माता है, ने एक साल पहले की अवधि में 24.41 करोड़ रुपये का समेकित लाभ दर्ज किया था।

बीईएमएल ने बीएसई को एक फाइलिंग में कहा कि दिसंबर तिमाही में कंपनी की समेकित आय एक साल पहले की अवधि के 880.28 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,087.13 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी का खर्च भी एक साल पहले के 850.70 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,112.54 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी तीन प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों – खनन और निर्माण, रक्षा और रेल और मेट्रो – के तहत काम करती है। पीटीआई सिड सिड डॉ

डॉ

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

Tutorial de trading en gate.io on Insurance Agency Lead Scoring