एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म धुरंधर द रिवेंज इस साल की सबसे चर्चित मूवी में से एक है। धुरंधर पार्ट 2 की रिलीज का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे मूवी से संबंधित तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। अब धुरंधर द रिवेंज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि ये स्पाई थ्रिलर करीब 4 घंटे लंबे होनी वाली है।
इसके अलावा धुरंधर 2 के ट्रेलर को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए फिल्म से जुड़ी इन ताजा जानकारियों को विस्तार से जानते हैं।
4 घंटे की होगी धुरंधर 2
कुछ समय पहले ये खबर सामने आई थी कि धुरंधर द रिवेंज को सेंसर बोर्ड की तरफ से पास कर दिया गया है और मूवी का रन टाइम पहले पार्ट से कम 3 घंटे 28 मिनट के आस-पास रखा गया है। लेकिन अब इसमें बदलाव की जानकारी सामने आ रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार धुरंधर पार्ट 2 करीब 3 घंटे 55 मिनट की हो सकती है और इस तरह से सिनेमाघरों में आपको 4 घंटे तक भरपूर मनोरंजन मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- ‘ये कैसी प्रोपेगेंडा फिल्म…’, Dhurandhar देखकर बोले Shatrughan Sinha; फिल्म को लेकर कहा कुछ ऐसा

हालांकि, इस मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। ये तो फिल्म की रिलीज के दौरान ही पता लगेगा कि धुरंधर द रिवेंज कितने लंबे रन टाइम की मूवी होगी। लेकिन इतना तय है कि धुरंधर 2 को लेकर फैंस में जो क्रेज नजर आ रहा हो, उससे ये कन्फर्म है कि बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी को रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग मिलती हुई नजर आएगी।

गौर किया जाए धुरंधर 2 की रिलीज डेट की तरफ तो इस मूवी को 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। खास बात ये है कि इस बार ये फिल्म हिंदी के अलावा पैन-इंडिया रिलीज के तौर पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।
कब आएगा धुरंधर 2 का ट्रेलर
माना जा रहा था कि धुरंधर पार्ट 2 का ट्रेलर होली के खास अवसर पर मेकर्स की तरफ से 3 मार्च को रिलीज किया जाएगा। लेकिन फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इस मामले पर ताजा अपडेट देते हुए बता दिया है कि फिल्म का ट्रेलर अभी रिलीज नहीं किया जाएगा।