Last Updated:
Bhopal News: मध्य प्रदेश सरकार ने होली 2026 के अवसर पर 3 और 4 मार्च को दो दिन की सरकारी छुट्टी घोषित की है. पहले केवल 3 मार्च को अवकाश था, लेकिन तारीख को लेकर भ्रम के कारण 4 मार्च को भी छुट्टी दे दी गई. अब सरकारी कर्मचारी और आम लोग बिना किसी टेंशन के 2 दिन तक होली का त्योहार मना सकेंगे.

MP Goverment Holi Holiday: होली के रंगों के बीच मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. राज्य की मोहन यादव सरकार ने होली के अवसर पर 2 दिन की छुट्टी देने का फैसला लिया है. अब प्रदेश में केवल 3 मार्च 2026 ही नहीं, बल्कि 4 मार्च 2026 को भी सरकारी छुट्टी रहेगी. इससे लोग बिना काम की चिंता किए पूरे उत्साह के साथ होली का त्योहार मना सकेंगे. इस साल होली की डेट को लेकर लोगों में थोड़ी उलझन थी. कुछ लोग 3 मार्च को होली मनाने की तैयारी कर रहे थे, जबकि कई लोग 4 मार्च को रंगोत्सव मनाने की योजना बना रहे थे. खासकर सरकारी कर्मचारियों के बीच यह सवाल था कि आखिर छुट्टी किस दिन मिलेगी. सरकार के नए आदेश के बाद यह भ्रम पूरी तरह खत्म हो गया है. अब लगातार दो दिन की छुट्टी होने से सभी लोग आराम से त्योहार मना पाएंगे.
3 मार्च को अवकाश घोषित
शुरुआत में सरकार ने केवल 3 मार्च को ही सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था, लेकिन कर्मचारी संगठनों ने मांग की कि जब होली दो दिन मनाई जा रही है, तो 4 मार्च को भी अवकाश दिया जाना चाहिए. इस मांग को ध्यान में रखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास भेजा. इस प्रस्ताव पर परमिशन मिलने के बाद 4 मार्च को भी छुट्टी घोषित कर दी गई.
जारी अधिसूचना के अनुसार 4 मार्च को ‘निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ के तहत छुट्टी रहेगी. इसका मतलब है कि उस दिन सभी सरकारी ऑफिसों के साथ-साथ बैंक भी बंद रहेंगे. यह आदेश पूरे मध्य प्रदेश में लागू होगा. 2 दिन की इस छुट्टी से कर्मचारियों और आम जनता को परिवार के साथ समय बिताने और सेफली तरीके से होली मनाने का अच्छा अवसर मिलेगा.
मध्य प्रदेश में होली के अवसर पर निर्धारित दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी. आमतौर पर होली (धुलंडी) के दिन राज्य सरकार द्वारा ड्राई डे घोषित किया जाता है. इस दौरान सभी देशी-विदेशी शराब की दुकानें बंद रखी जाती हैं, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके. यह भी कहा जा रहा है कि शाम को दुकानें खोली जा सकती हैं. अब 4 मार्च को होली खेली जा रही है तो इस दिन दुकान बंद होंगी.
About the Author
Deepti Sharma, at present working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful tales in Digital Journalism for greater than 6 years. Before Joining News18 she has labored with Re…और पढ़ें