Sunday, March 22, 2026
HomeBusinessहरियाणा के राज्यसभा चुनाव में तीन आपत्तियां, अभी काउंटिंग नहीं; कब आएगा...

हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में तीन आपत्तियां, अभी काउंटिंग नहीं; कब आएगा रिजल्ट?

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार को चंडीगढ़ स्थित विधानसभा के कमेटी रूम में वोटिंग हुई। अब काउंटिंग की प्रक्रिया चल रही है। पहले आपत्तियों का निपटारा होगा, उसके बाद वोटों की गिनती होगी। 90 सीटों वाली विधानसभा में 88 विधायकों ने वोट डाले। इंडियन नेशनल लोकदल के दोनों विधायक अर्जुन चौटाला और अदित्य देवीलाल वोटिंग से दूर रहे।

  • किसी भी पार्टी का विधायक अपनी पार्टी के आब्जर्वर को ही बैलेट दिखा सकता है। यदि दूसरी पार्टी के आब्जर्वर को वोट दिखा देता है तो इसे सीक्रेसी लीक माना जाता है।

  • भाजपा ने नारायणगढ़ की कांग्रेस विधायक शैली चौधरी और टोहाना के कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह के वोटों की सीक्रेसी (गोपनीयता) लीक होने की शिकायत चुनाव आयोग से की है, जबकि कांग्रेस ने भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज की वोट में सीक्रेसी लीक होने की शिकायत की है। अभी चुनाव अधिकारी इन दोनों शिकायतों पर फैसला लेंगे।

  • अनिल विज ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए दोनों सीटों पर जीतने का दावा करते हुए कहा कि “वोट डालने तो जाना ही है चाहे वे स्ट्रेचर पर जाएं या फिर व्हील चेयर पर” 

    उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह हुड्डा साहब ने अपने विधायकों को कुफरी भेजा हुआ था इसका साफ मतलब यही है कि उन्हें डर था जिसकी वजह से हुड्डा साहब सभी को बांध कर घूम रहे है।

    हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाल दिया है। दोनों पैर में फ्रैक्चर होने की वजह से वे व्हीलचेयर पर आए थे।

    WhatsApp Image 2026-03-16 at 12.50.47 PM

     

    • हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए दोपहर 01:02 बजे तक 68 वोट डाले गए हैं।
    • राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के बाद कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की।
    • कांग्रेस के सभी 37 वोट पोल पूरे हो गए हैं। अशोक अरोड़ा ने कहा किसी वोट पर कोई आपत्ति नहीं हुई।
    • INLD ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। राज्यसभा चुनाव की वोटिंग पर इनेलो अध्यक्ष अभय चौटाला नजर बनाए हुए हैं और वे थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।
    • अभी तक मिल रही सूचनाओं के अनुसार हरियाणा राज्यसभा की दो सीटों में से भाजपा-कांग्रेस को 1-1 सीट मिलने की प्रबल संभावना बन रही है।
    • निर्दलीय उम्मीदवार का जीत के लिए जरूरी जादुई आंकड़े तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है।
    • INLD ने फैसला किया है कि वो राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से बाहर रहेगी।
    • INLD के वोटिंग से बाहर रहने पर एक प्रत्याशी को जीते के लिए 30.33 वोट कि जरूरत होगी। 
    • 90 की बजाय अब 88 वोटो के हिसाब से गणना होगी।
    • 90 में से 3 वोट बचे है। स्पीकर हरविद्र कल्याण रास्ते में है कुछ देर में वोट करेंगे। INLD के दोनों विधायकों के वोट नहीं करने की जानकारी है।
    • भिवानी के बीजेपी विधायक घनश्याम सराफ की राज्यसभा की वोट भाजपा नेता वीरेंद्र गर्ग ने पोल की।

    WhatsApp Image 2026-03-16 at 3.03.40 PM

    Suhas
    Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
    Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
    RELATED ARTICLES

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Most Popular

    Recent Comments