सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती; राहुल-प्रियंका भी मौजूद – sonia gandhi well being deteriorates admitted to delhi ganga ram hospital rahul gandhi and priyanka gandhi additionally current
सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती; राहुल-प्रियंका भी मौजूद – sonia gandhi well being deteriorates admitted to delhi ganga ram hospital rahul gandhi and priyanka gandhi additionally current
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें सांस लेने में तकलीफ और पुराने ब्रोंकियल अस्थमा की समस्या के कारण अस्पताल लाया गया। सोनिया गांधी पिछली बार पेट की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती हुई थीं।
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी
नई दिल्ली: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें सांस लेने में तकलीफ और पुराने ब्रोंकियल अस्थमा की समस्या के कारण अस्पताल लाया गया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी साथ में मौजूद हैं। डॉक्टर की टीम सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की निगरानी में लग गई है, सोनिया गांधी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
इससे पहले जनवरी में भी भर्ती कराया गया था
बता दें कि इससे पहले जनवरी में भी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। चिकित्सा जांच में पता चला कि ठंड और पर्यावरण प्रदूषण के कारण उनका ब्रोंकियल अस्थमा थोड़ा बढ़ गया था।
पहले 19 जून 2025 को सोनिया गांधी को पेट में कुछ गंभीर समस्या आई थी
इससे पहले 19 जून को भी सोनिया गांधी को पेट में कुछ गंभीर समस्या आई थी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर कुछ दिनों में छुट्टी दे दी गई थी। उनको 15 जून को पेट में इंफेक्शन से जुड़ी शिकायतों के बाद भर्ती किया गया था। करीब चार दिन तक उनकी हालत पर लगातार नजर रखी गई।
साल 2011 में कैंसर का इलाज चला था
साल 2011 में अमेरिका में कैंसर का उपचार भी करवाना पड़ा था, जिसके बाद से वह स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही हैं। हालांकि, 2012 में इलाज करवाने के बाद उनकी तबीयत सही हो गई थी।
लेखक के बारे मेंसंजीव कुमारसंजीव कुमार (सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर)
संजीव कुमार वर्तमान में नवभारत टाइम्स में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वे मई 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 6 साल का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह अमर उजाला, वन इंडिया हिंदी और दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में सेवा दे चुके हैं। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं।
विशेषज्ञता
संजीव कुमार खास तौर पर मौसम की खबर, नेशनल और राजनीति की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं।
पत्रकारिता अनुभव
संजीव कुमार ने पत्रकारिता में स्नातक और मास्टर की डिग्री हासिल करने के बाद अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां उन्होंने हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज, स्पेशल खबरों को यूजर के इंटरेस्ट के अनुसार बनाने के तरीके को बारीकी से समझा। इसके बाद उन्होंने वन इंडिया हिंदी में नेशनल डेस्क पर काम किया। फिर दैनिक जागरण में बिहार-झारखंड की लोकल खबरों पर 1 साल 6 महीने तक काम किया है। इसके बाद नवभारत टाइम्स में पारी की शुरुआत की।
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले संजीव कुमार ने वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से बैचेलर इन मीडिया साइंस में स्नातक किया। फिर आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी से मास्टर इन मीडिया बिजनेस मैनेजमेंट की भी डिग्री ली। इसके अलावा उन्होंने मीडिया से संबंधित कई ऑनलाइन कोर्स भी किए हैं।… और पढ़ें