Sunday, March 15, 2026
HomeBusinessसेमीफाइनल में तीसरे अंपायर के फैसले पर मचा बवाल, क्या सच में...

सेमीफाइनल में तीसरे अंपायर के फैसले पर मचा बवाल, क्या सच में आउट थे साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम? – t20 world cup 2026 semi last third umpire controversy markram catch sa vs nz tspoa

न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है. न्यूजीलैंड ने 4 मार्च (बुधवार) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया. मुकाबले में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 170 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 12.5 ओवरों में हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की ओर से फिन एलन ने 33 गेंदों पर नाबाद 100 रन ठोके और मैच को एकतरफा बना दिया.

इस मुकाबले में बड़ा विवाद भी देखने को मिला, जिसके केंद्र में थर्ड अंपायर नितिन मेनन रहे. यह घटना साउथ अफ्रीका की पारी के आठवें ओवर में हुई. उस ओवर में रचिन रवींद्र की चौथी गेंद पर साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने सीधा शॉट खेलने की कोशिश की. हालांकि टाइमिंग सही नहीं रही और गेंद हवा में खड़ी हो गई.

लॉन्ग-ऑन पर तैनात डेरिल मिचेल आगे की ओर दौड़े और कैच लपक लिया. वैसे मिचेल पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे कि उन्होंने सही से गेंद को कब्जे में लिया है या नहीं. ऑनफील्ड अंपायरों को भी कैच की वैधता पर संदेह हुआ, जिसके बाद फैसला थर्ड अंपायर के पास भेजा गया.

साउथ अफ्रीका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. क्विंटन डिकॉक और रयान रिकेल्टन दूसरे ही ओवर में आउट हो गए।. कप्तान एडेन मार्करम ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन उनकी इनिंग्स का अंत विवादास्पद कैच ने किया. मार्को जानसेन ने 30 गेंदों में नाबाद 54 रनों की तेज पारी खेली, जिसने साउथ अफ्रीका को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. 

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments