सिटी ब्यूटीफुल में रोमांच! एयर शो में फाइटर जेट से तिरंगा बनाया; डायमंड और A की आकृति भी बनाई,

सिटी ब्यूटीफुल में रोमांच! एयर शो में फाइटर जेट से तिरंगा बनाया; डायमंड और A की आकृति भी बनाई,

डिजिटल टीम, चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल रोमांच से भरा हुआ है। लड़ाकू विमानों की गरजना और उनके करतब देखने को लोग उत्साहित हैं। सुखना लेक पर शुक्रवार को दो दिवसीय एयर शो शुरू हो गया है। एयरफोर्स की सूर्यकिरण टीम ने आसमान में करतब दिखाए। फाइटर जेट से डायमंड और अंग्रेजी के अक्षर ‘A’ की आकृति बनाई। तिंरगा भी बनाया गया।

शो देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। सुबह से ही बूंदाबांदी हुई। हालांकि इससे शो पर कोई असर नहीं पड़ा। प्रशासन की तरफ से शो में आने वाले लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था सुखना लेक पर खुले में की गई है। बिना प्री-बुकिंग के एंट्री नहीं दी गई। लेक आम लोगों के लिए कल दोपहर तक बंद रहेगी।एनडीआरफ की टीम आसमान में उड़ने वाले पक्षियों पर नजर रखी।

एयर शो के दौरान लेक और आसपास के क्षेत्रों में निजी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। केवल आपातकालीन सेवाओं और अधिकृत वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। प्रशासन ने अपील की है कि वह 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को साथ न लाएं। साथ ही बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को भी भीड़ से बचने की सलाह दी गई है।

निजी गाड़ियां लाने की अनुमति नहीं

शो के लिए पूरे शहर को 7 जोन में बांटा है। लोगों को अपनी गाड़ियां सुखना लेक आने की अनुमति नहीं है। सुखना लेक ले जाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। पास के लिए आवेदन करते समय अपना पिक पॉइंट चुनना होगा।

जिनमें रेलवे कॉलोनी ग्राउंड मनीमाजरा, दशहरा ग्राउंड मनीमाजरा, परेड ग्राउंड सेक्टर 17, रैली ग्राउंड सेक्टर 25, मेला ग्राउंड सेक्टर 34, पार्किंग एरिया उप्पल सोसाइटी मनीमाजरा और पार्किंग ललित होटल आईटी पार्क शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *