
इमेज स्रोत, Getty Images
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर दो ड्रोन से हमला किया गया.
दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि इस हमले से हल्की आग लगी और इमारत को मामूली नुक़सान हुआ है.
सऊदी अरब में अमेरिकी मिशन ने जेद्दा, रियाद और धहरान में रहने वालों को ‘घर में ही सुरक्षित रहने’ की सलाह दी है.
इससे पहले सोमवार को कुवैत में अमेरिकी दूतावास से या उसके पास से धुआं उठता देखा गया था.
इसके बाद दूतावास ने लोगों से कहा कि वे दूतावास न आएं और अपने घर में सुरक्षित रहें.
इसराइल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान पर हमला किया था, जिसके बाद से ईरान और इसराइल का एक दूसरे पर हमला जारी है.
वहीं ईरान मध्य पूर्व देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बना रहा है.