Friday, February 27, 2026
HomeTechnologyवर्ल्ड कप से बाहर होने पर छलका श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका का...

वर्ल्ड कप से बाहर होने पर छलका श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका का दर्द, फैन्स से की भावुक अपील – sril lanka captain dasun shanaka emotional put up t20 world cup 2026 exit tspoa

श्रीलंकाई टीम का आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. बुधवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडिम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका को न्यूजीलैड के हाथों 61 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी. इस हार के साथ सह-मेजबान टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई. यह लगातार पांचवां टी20 वर्ल्ड कप है, जिसमें श्रीलंका सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सका.

श्रीलंका के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद कप्तान दासुन शनाका का दर्द छलक पड़ा है. शनाका ने फैन्स से अपील की है कि वे टीम और देश के क्रिकेट पर भरोसा बनाए रखें. सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहने के बाद शनाका ने भावुक पोस्ट शेयर कर समर्थकों से साथ न छोड़ने की गुजारिश की.

यह भी पढ़ें: सूर्या को चाहिए ‘ब्रूक बूस्टर’, तभी मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट… चैलेंज है बड़ा?

दासुन शनाका ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि टीम ने पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट में प्रवेश किया था, लेकिन नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे. उन्होंने कहा कि वे फैन्स के गुस्से और दर्द को समझते हैं और आलोचना को विनम्रता से स्वीकार करते हैं.  शानाका ने माना कि जब लाखों लोग जीत का सपना देख रहे हों, तब हार को स्वीकार करना आसान नहीं होता.

दासुन शनाका ने भरोसा दिलाया कि वो हर परिस्थिति में अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देते रहेंगे. शनाका लिखते हैं, ‘मैं जानता हूं कि आप सभी के मन में निराशा और गुस्सा है. लेकिन मैं आपसे विनम्र अनुरोध करता हूं कि श्रीलंका क्रिकेट और खिलाड़ियों पर से भरोसा ना खोएं.’

टूर्नामेंट से पहले श्रीलंका को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 0-3 से हार मिली थी. हालांकि श्रीलंकाई टीम ने मौजूदा वर्ल्ड कप की शुरुआत लगातार तीन जीत के साथ की, लेकिन बाद में लय बरकरार नहीं रख सकी.

अब श्रीलंका सुपर-8 चरण के अपने अंतिम मुकाबले में सलमान अली आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम से भिड़ेगा. यह मैच 28 फरवरी को कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. श्रीलंकाई टीम इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट का समापन सम्मान के साथ करना चाहेगी.

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Tutorial de trading en gate.io on Insurance Agency Lead Scoring