Sunday, March 15, 2026
HomeBusinessलाहौल-स्पीति में ताज़ा बर्फबारी, हिमाचल के कई जिलों में गरज-चमक और तेज...

लाहौल-स्पीति में ताज़ा बर्फबारी, हिमाचल के कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट – himachal pradesh snowfall rain yellow alert climate replace ahlbs

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के ऊंचाई वाले जनजातीय इलाकों में ताज़ा बर्फबारी हुई है, जबकि आसपास के क्षेत्रों में हल्की और छिटपुट बारिश दर्ज की गई. इससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है. मौसम विभाग शिमला स्थित केंद्र ने पहाड़ी जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार 15 मार्च को ऊना, बिलासपुर और हरीमपुर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक की संभावना है.

इसके अलावा 15 और 16 मार्च को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है. वहीं 14 मार्च को कांगड़ा, मंडी और सोलन में हीटवेव से लेकर भीषण हीटवेव की स्थिति बनने की चेतावनी दी गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक 14 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके असर से राज्य में 14 और 17 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी, 16 मार्च को कुछ इलाकों में और 15, 18 व 19 मार्च को कई स्थानों पर बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है.

राज्य में ताज़ा बर्फबारी के दौरान हंसा में 10 सेमी और कोकसर में 2.5 सेमी बर्फ गिरी. वहीं बारिश के मामले में छतराड़ी सबसे ज्यादा भीगा, जहां 7.1 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके बाद चंबा में 7 मिमी, कुकुमसेरी और पूह में 6.8 मिमी, तीसा और जोत में 6 मिमी, सराहन में 5.5 मिमी और कीलॉन्ग में 5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

तापमान की बात करें तो राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई. ताबो सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं ऊना सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में मनाली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री, शिमला में 20.8 डिग्री और धर्मशाला में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा. वहीं जनजातीय क्षेत्रों के कल्पा और कीलोंग में भी तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदलता रहेगा.

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments