Friday, February 27, 2026
HomeBusinessरेहान अहमद का ड्रीम डेब्यू! टी20 वर्ल्ड कप की पहली ही गेंद...

रेहान अहमद का ड्रीम डेब्यू! टी20 वर्ल्ड कप की पहली ही गेंद पर स्टार बल्लेबाज का शिकार कर मचाई सनसनी – t20 world cup 2026 rehan ahmed dream debut bowls out rachin ravindra on the primary ball in england vs new zealand

इंग्लैंड के युवा स्पिनर रेहान अहमद ने टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू की अपनी पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को आउट कर इतिहास रच दिया। उनकी शानदार गुगली ने रचिन को चकमा दिया, जिससे करो या मरो के मैच में इंग्लैंड की पकड़ मजबूत हो गई है।

rehan ahmed
रेहान अहमद(फोटो– AP)
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-2 के सबसे निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड के युवा लेग स्पिनर रेहान अहमद ने अपनी पहली ही गेंद पर वह करिश्मा कर दिखाया, जिसने न्यूजीलैंड के खेमे में खलबली मचा दी। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे इस करो या मरो के मैच में रेहान ने अपने टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू की पहली ही गेंद पर खतरनाक रचिन रवींद्र को आउट कर सनसनी फैला दी।

पहली ही गेंद पर जादुई गुगली का शिकार हुए रचिन

पारी के बीच में जब न्यूजीलैंड की टीम मैच पर पकड़ बनाने की कोशिश कर रही थी, तब कप्तान जोस बटलर ने गेंद युवा रेहान अहमद को थमाई। रेहान ने ओवर द विकेट आकर गुगली के साथ शुरुआत की। यह गेंद पिच पर पड़ने के बाद उम्मीद से ज्यादा टर्न हुई और थोड़ी धीमी रही। रचिन रवींद्र ने इसे शॉर्ट गेंद समझकर पुल शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से पर लगकर डीप मिडविकेट की ओर हवा में तैर गई, जहां जैकब बेथेल ने कोई गलती नहीं की और आसान सा कैच लपक लिया।

ऋषिकेश कुमार सिंह

लेखक के बारे मेंऋषिकेश कुमार सिंहऋषिकेश कुमार सिंह, नवभारत टाइम्स डिजिटल में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं। उन्होंने साल 2022 में इंडिया टीवी से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और शुरुआत से ही अपने तेज, सटीक और विश्लेषणात्मक अंदाज से सबका ध्यान खींचा। वह क्रिकेट, WWE, हॉकी, टेनिस जैसे तमाम खेलों को उच्च स्तर पर कवर करते हैं। खेल पत्रकारिता में खास रुचि और गहरी समझ रखने वाले ऋषिकेश कुमार सिंह ने इंडिया टीवी में 3 सालों तक काम किया। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। कंटेंट राइटिंग के अलावा वह वीडियो एंकरिंग से लेकर ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग में माहिर हैं।… और पढ़ें