Thursday, February 26, 2026
HomeTechnologyरश्मिका मंदाना से खफा हैं Ex के दोस्त, विजय से शादी के...

रश्मिका मंदाना से खफा हैं Ex के दोस्त, विजय से शादी के सवाल पर दिया ऐसा रिएक्शन? – Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda wedding ceremony Rishab Shetty walks away on query tmovp

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी की सुबह उदयपुर में सात जन्मों तक साथ लेने की कसम खाते हुए शादी रचा ली. इंटीमेट सेरेमनी में हुई इस शादी में दोनों के परिवार और करीबी शामिल हुए. इस बीच ‘कांतारा’ एक्टर ऋषभ शेट्टी से एक इवेंट के दौरान रश्मिका की शादी के बारे में पूछा गया. इस सवाल से वो खफा नजर आए और बिना कोई जवाब दिए चले गए.

ऋषभ शेट्टी ने रश्मिका मंदाना की कन्नड़ डेब्यू फिल्म ‘किरिक पार्टी’ का निर्देशन किया था. ऋषभ, मंत्रालयम में श्री राघवेंद्र गुरुवैभवोत्सव के समापन दिवस पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘जय हनुमान’ के लॉन्च में हिस्सा लिया. ये फिल्म डायरेक्टर प्रशांत वर्मा बना रहे हैं. एक्टर ने प्रेस से बात करते हुए बताया कि उन्हें वहां होने की कितनी खुशी है और उन्होंने अपने दर्शन, ‘जय हनुमान’ और अन्य सवालों के जवाब दिए.

रश्मिका पर सवाल से बचे ऋषभ

मीडिया से बातचीत में ऋषभ शेट्टी से यह भी पूछा गया कि क्या दोस्त और एक्टर रक्षित शेट्टी की तरह वे भी धार्मिक फिल्मों में जगह बनाएंगे. उन्होंने जवाब दिया कि वे सभी कलाकार हैं और अच्छे रोल्स और अवसर ही तय करते हैं कि वे क्या करेंगे. बाद में जब एक रिपोर्टर ने पूछा, ‘सर, अब रश्मिका मंदाना की शादी हो रही है. क्या आपको इनविटेशन मिला?’ तब तक धैर्य से सवालों के जवाब दे रहे ऋषभ ने बस मुस्कुराकर ‘थैंक यू’ कहा और चले गए.

रक्षित से हुई थी एक्ट्रेस की सगाई

जानकारी के लिए बता दें कि रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी का रिश्ता एक वक्त पर सुर्खियों में था. एक्ट्रेस ने 2017 में रक्षित शेट्टी से सगाई की थी. तब रश्मिका 21 साल की थीं. रक्षित उनसे 13 साल बड़े हैं. 2018 में ये सगाई टूट गई थी. 2023 में अपने डेब्यू के बारे में बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने प्रोडक्शन हाउस ‘परमवाह स्टूडियोज’ को ‘so-called manufacturing home’ कहा था. माना जाता है कि एक्ट्रेस के इस लहजे से ऋषभ नाराज हो गए थे. उन्होंने रश्मिका के ही लहजे में जवाब देते हुए कहा था, ‘और मुझे ‘इस’ टाइप की एक्ट्रेस पसंद नहीं. मैं न्यूकमर्स के साथ काम करना पसंद करता हूं, क्योंकि वे बिना किसी बैरियर के आते हैं.’

प्रमोद शेट्टी ने दिया था ये जवाब

हाल ही में रक्षित शेट्टी के एक और दोस्त प्रमोद शेट्टी से भी रश्मिका की शादी के बारे में पूछा गया था. रक्षित और प्रमोद ने ‘किरिक पार्टी’ में साथ काम किया था. एक्टर ने जवाब दिया, ‘मुझे अभी रश्मिका का वेडिंग इनविटेशन नहीं मिला है. अगर मिलेगा तो जाऊंगा. हमें पता है कि वो हमें इनवाइट नहीं करेंगी, ये कोई नई बात नहीं. रक्षित शेट्टी के बारे में कहूं, तो वो बच्चा नहीं है जो चॉकलेट खाकर बैठा है और गिल्ट फील कर रहा है.’ रश्मिका के फैंस ने उनके कमेंट्स की आलोचना की थी और उन्हें ‘सस्ता’ बताया था.

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 22 फरवरी को आखिरकार अपनी शादी का ऐलान किया था. उनकी वेडिंग फेस्टिविटी में ‘विरोश प्रीमियर लीग’ और पूल गेम्स खेले गए. इसके अलावा संगीत, हल्दी और मेहंदी सेरेमनी, 25 फरवरी को सम्पन्न हुईं. गुरुवार, 26 फरवरी को सुबह 10 बजे शादी के बाद दोनों अब पति-पत्नी बन चुके हैं. उनकी वेडिंग फोटोज का इंतजार किया जा रहा है.

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Tutorial de trading en gate.io on Insurance Agency Lead Scoring