Tuesday, March 17, 2026
HomeBusiness'मैं गोल्ड नहीं डायमंड डिगर हूं', पति से अलग रहती है एक्ट्रेस,...

‘मैं गोल्ड नहीं डायमंड डिगर हूं’, पति से अलग रहती है एक्ट्रेस, शादी के 2 साल बाद हो रहा तलाक? तोड़ी चुप्पी – Divya Agarwal on divorce with businessman husband lived individually claims herself diamond digger tmovf

बिग बॉस ओटीटी-1 की विनर और एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल बीते कुछ समय से अपनी मैरिड लाइफ को लेकर हेडलाइन्स में बनी हुई हैं. द 50 शो में दिव्या की दोस्त भव्या सिंह ने दावा किया था कि उनकी शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है. भव्या ने ये भी कहा था कि दिव्या गोल्ड डिगर हैं. वो अपने पति अपूर्वा पडगांवकर से अलग रहती हैं. भव्या के दावों के बाद दिव्या के तलाक की चर्चा जोरों-शोरों पर होने लगी. अब दिव्या ने तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया है. 

तलाक पर क्या बोलीं दिव्या?

फिल्मीज्ञान संग बातचीत में दिव्या अग्रवाल से पूछा गया कि भव्या का ये दावा है कि आप अपने पति से अलग रहती हैं. इसपर दिव्या ने खुलासा किया- हम अलग-अलग घरों रहते हैं. वो (अपूर्व पडगांवकर) अपने पेरेंट्स के साथ रहते हैं, जो उनके ऑफिस के नजदीक है. मैं यहां रहती हूं, क्योंकि ये मेरे काम की जगह से नजदीक है. हम गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की तरह रहते हैं. हम डिनर पर साथ बाहर जाते हैं. एक दूसरे को गुड मॉर्निंग, गुड नाइट का मैसेज करते हैं. 
 
दिव्या से आगे पूछा गया कि उनके तलाक को लेकर कई तरह की अफवाहें हैं. इसपर दिव्या ने हेटर्स पर तंज कसते हुए कहा- जब तक तलाक करवा नहीं देंगे ना तब तक लोगों को सुकून नहीं आएगा. लोग लगातार तलाक की बातें करते रहते हैं. मुझे लगता है कि अब उन्हें किसी नई कंट्रोवर्सी को ढूंढने की जरूरत है, क्योंकि तलाक तो नहीं हो रहा है. 

हेटर्स को दिव्या का जवाब

दिव्या की बातों से इतना साफ है कि वो भले ही वो पति अपूर्व पडगांवकर के साथ एक घर में नहीं रहती हैं. मगर फिर भी उनका रिश्ता अटूट है और तलाक का उनका कोई प्लान नहीं है. 

भव्या के गोल्ड डिगर कहने पर दिव्या ने कहा- हमारी शादी और प्यार आज भी मजबूत है. लोगों को सिर्फ आधी कहानी पता है. हेटर्स पर तंज कसते हुए दिव्या ने कहा- मैं गोल्ड डिगर नहीं, बल्कि मैं खुद को डायमंड डिगर मानती हूं, क्योंकि मेरे पति डायमंड हैं. 

दिव्या अग्रवाल के पति अपूर्व पडगांवकर की बात करें तो वो पेशे से बिजनेसमैन हैं. दिव्या ने साल 2024 में अपूर्व पडगांवकर संग रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी. दोनों की शादी का जश्न कई दिनों तक चला था. 

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments