Saturday, March 14, 2026
HomeBusiness'मेरी परफेक्ट इनिंग्स..', क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने की सगाई, जानें कौन है...

‘मेरी परफेक्ट इनिंग्स..’, क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने की सगाई, जानें कौन है होने वाली दुल्हन‍ियां – prithvi shaw engagement who’s akriti agarwal staff india star tspoa

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ अक्सर सुर्खियों में बने रहे हैं. पृथ्वी अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में आए हैं. पृथ्वी ने 8 मार्च (रविवार) को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है. पृथ्वी की सगाई उनके बचपन के दोस्त अर्जुन तेंदुलकर की 5 मार्च को हुई शादी के कुछ ही दिनों बाद हुई है.

शॉ ने खुद सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को शेयर किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘मैदान पर छक्कों से लेकर अब जिंदगी भर की शानदार पारी तक. वो मेरी पफेक्ट इनिंग्स है.’ इस पोस्ट के बाद फैन्सस और क्रिकेट जगत से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं.

पृथ्वी शॉ की होने वाली आकृति अग्रवाल एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. रिपोर् सगाई करने से पहले दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे. आकृति अग्रवाल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 32 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं.  इसके अलावा उनका यूट्यूब चैनल भी तेजी से बढ़ रहा है, जहां करीब 90 हजार सब्सक्राइबर्स हैं.

आकृति अग्रवाल अपने फैशन, लाइफस्टाइल और डांस रील्स के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान टिकटॉक से लोकप्रियता हासिल की और बाद में  इंस्टाग्राम पर अपना बड़ा ऑडियंस बेस बना लिया. इन्फ्लुएंसर के बाद अब आकृति एक्ट्रेस के रूप में भी करियर बना रही हैं. वह जल्द ही तेलुगु फिल्म त्रिमुखा से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं.

—- समाप्त —-

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments