Tuesday, March 10, 2026
HomeBusinessमेरठ में गर्मी की समय से पहले दस्तक, इस तारीख तक 38...

मेरठ में गर्मी की समय से पहले दस्तक, इस तारीख तक 38 डिग्री पहुंच सकता है पारा

जागरण संवाददाता, मेरठ। जिस तरह तापमान तेजी से बढ़ रहा है गर्मी ने जल्दी दस्तक देने की संभावना बन रही है। जनपद का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री अधिक चल रहा था, वह सोमवार को सामान्य से 7.5 डिग्री अधिक आंका गया। यह 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 15 मार्च तक तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। मार्च में ही अप्रैल मई की गर्मी सहन करनी पड़ेगी।

वर्ष 2025 में 34.2 डिग्री तापमान 14 मार्च को रिकार्ड किया गया था। इस बार यह आठ मार्च को ही पहुंच गया। मार्च में एक भी दिन तापमान 30 डिग्री से कम नहीं रिकार्ड किया गया है। गत वर्ष यह नौ मार्च के बाद तापमान 30 डिग्री या उससे अधिक रिकार्ड किया था। मानसून सीजन के बाद से बरसात रूठी हुई है।

फरवरी में केवल दो मिलीमीटर और मार्च में अभी तक बरसात नहीं हुई है। जबकि फरवरी में और मार्च में सामान्य रूप से क्रमश: 32 और 24 मिलीमीटर बरसात होती है। मौजूदा समय में घराें में पंखे और आफिसों में एसी चलना आरंभ हो गए हैं। दोपहर में तेज धूप में बैठा नहीं जा रहा है। रविवार को रात का तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई यह सामान्य से छह डिग्री अधिक 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बरसात न होने से तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

तापमान बढ़ने का क्रम जारी रहेगा। कृषि प्रणाली संस्थान के वरिष्ठ मौसम कृषि विज्ञानी डा. एम शमीम ने बताया कि इस समय तापमान बढ़ने से गेहूं के दानों का वजन और आकार दोनो कम होगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि 15 तक बरसात की संभावना नहीं है। ऐसे में में तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments