Saturday, March 21, 2026
HomeSportमथुरा में गोरक्षक की क्रूर हत्या, गोतस्करों ने ‘फरसा वाले बाबा’ को...

मथुरा में गोरक्षक की क्रूर हत्या, गोतस्करों ने ‘फरसा वाले बाबा’ को ट्रक से कुचला, समर्थकों ने जाम किया हाइवे

मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र के नवीपुर गांव के पास गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या के विरोध में शुक्रवार तड़के छाता में दिल्ली-आगरा हाईवे पर गौरक्षकों ने जाम लगा दिया. जाम के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं और यातायात कई घंटे प्रभावित रहा.

गौतस्करों का पीछा कर रहे थे बाबा

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 4 बजे की है. फरसा वाले बाबा एक बाइक पर सवार होकर गौतस्करों का पीछा कर रहे थे, तभी आरोपियों ने उनकी गाड़ी को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- बलिया में पुलिसकर्मियों पर टूट पड़े युवक, जमीन पर पटककर बरसाए लात-घूसे, देखें वायरल VIDEO

एक आरोपी पकड़ा गया, तीन फरार

स्थानीय लोगों ने मौके से एक मुस्लिम युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तीन आरोपी वारदात के बाद फरार होने में सफल रहे. पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी है.

हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण

हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में गौरक्षक और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए. कुछ ही देर में संख्या सैकड़ों तक पहुंच गई. लोगों ने हत्या से नाराज होकर हाईवे जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.

यह भी पढ़ें- 8 गोलियां मार कैंपस में ही छात्र को मौत के घाट उतारा, वाराणसी के UP कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में मारपीट

गौरक्षा आंदोलन का प्रमुख चेहरा थे ‘फरसा वाले बाबा’

फरसा वाले बाबा की मौत से क्षेत्र में शोक और आक्रोश दोनों है. लोग उन्हें ब्रज में गौरक्षा आंदोलन का प्रमुख चेहरा मानते थे. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाने में जुटे हैं और हालात नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं.



Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments