Saturday, March 14, 2026
HomeTechnologyभारत में उत्पादन और भंडार क्षमता से कहीं अधिक है एलपीजी की...

भारत में उत्पादन और भंडार क्षमता से कहीं अधिक है एलपीजी की खपत, सरकारी आंकड़ों से समझिए

रसोई गैस सिलेंडर ले जाता व्यक्ति

इमेज स्रोत, EPA

इमेज कैप्शन, भारत एलपीजी के मामले में दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है

अमेरिका और इसराइल की ईरान के साथ जंग जारी है. जैसे-जैसे यह संघर्ष बढ़ रहा है, इसका असर दुनिया के उन हिस्सों में भी दिख रहा है जो सीधे तौर पर इस जंग में शामिल नहीं हैं.

भारत के कई शहरों में पिछले कुछ दिनों से लिक्विफ़ाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के लिए लंबी कतारें देखी गई हैं. लॉज में रहने वाले और ख़ुद खाना बनाने वाले स्टूडेंट्स परेशान हैं. कई मेस सुविधाएं बंद हो रही हैं.

भारत में रेस्तरां और होटलों के बंद होने की रिपोर्ट्स आ रही हैं क्योंकि एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हुई है. कुछ रसोइयों में मेन्यू छोटे हो गए हैं और गरम खाना ग़ायब हो गया है. कई जगहों पर लकड़ी जलाकर खाना पकाने की भी रिपोर्ट्स हैं.

Suhas
Suhashttps://onlinemaharashtra.com/
Suhas Bhokare is a journalist covering News for https://onlinemaharashtra.com/
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments