बिहार बोर्ड 12वीं की कंपार्टमेंट डेट हुई जारी, फेल हुए छात्र नोट कर लें डेट  – bseb bihar board 12 consequence scrutiny and compartment date schedule out ngix 

बिहार बोर्ड 12वीं की कंपार्टमेंट डेट हुई जारी, फेल हुए छात्र नोट कर लें डेट  – bseb bihar board 12 consequence scrutiny and compartment date schedule out ngix 

बिहार बोर्ड ने 12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. 23 मार्च को राज्य के शिक्षा मंत्री सुशील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फेंस कर रिजल्ट की घोषणा की. हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इस साल पासिंग मार्क्स में थोड़ी गिरावट देखी गई है. इस साल कुल 85.19 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए हैं, जो पिछले साल 86.50 फीसदी था. इस साल भी रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा देखने को मिला है. केवल लड़कियों के पासिंग मार्क्स की बात करें, तो यह 86.23 फीसदी रहा. वहीं, लड़कों का पासिंग प्रतिशत 84.09 फीसदी रहा. अब बोर्ड ने स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है.

 जो छात्र अपने नंबर से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटनी प्रोसेस के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन 25 मार्च 2026 से 2 अप्रैल 2026 के बीच चलेगा. लेकिन वहीं, जो छात्र किसी विषय में फेल हो गए हैं, तो कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

जारी हुआ शेड्यूल 

अगर कोई छात्र ग्रेस मार्क्स पाने के बाद भी पास नहीं होते हैं, तो उनके पास दो ऑप्शन होते हैं. पहला यह कि वे अपनी कॉपियों की दोबारा से जांच करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस दौरान अगर मार्क्स में कोई गलती पाई जाती है, तो बोर्ड नंबर बढ़ा सकता है. वहीं, दूसरा विकल्प ये है कि जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाते हैं, वो अप्रैल-मई में आयोजित कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होकर अपना साल बचा सकते हैं. 

ऐसे करें आवेदन 

  • आवेदन करने के लिए छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • होमपेज पर BSEB स्क्रूटनी 2026 के लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना एग्जाम टाइप भरें. 
  • मांगी गई सभी जानकारी को भरें और फीस का भुगतान कर दें. 

—- समाप्त —-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *